फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Relief from waterlogging at Sohna Chowk

Faridabad News: सोहना चौक पर जलभराव से मिलेगी राहत

Thu, 01 Oct 2026 01:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Relief from waterlogging at Sohna Chowk
सेक्टर-25 एसटीपी तक बिछेगी नई पाइप लाइन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। सोहना चौक और आसपास के क्षेत्र में जलभराव की समस्या से परेशान लोगों के लिए राहत की उम्मीद जगी है। नगर निगम की ओर से सोहना चौक से सेक्टर-25 स्थित एसटीपी तक नई पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इसके लिए विभाग ने काम शुरू करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। अधिकारियों के अनुसार पाइप लाइन बिछाने का काम करीब दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

सोहना मार्ग पर बारिश के दौरान जलभराव की समस्या गंभीर हो जाती है। कुछ देर की बारिश के बाद ही सोहना चौक से करीब 200 मीटर तक सड़क पर पानी जमा हो जाता है। इससे वाहन चालकों, राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लंबे समय से जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के बाद लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन


नई पाइप लाइन को सेक्टर-25 एसटीपी से जोड़कर पानी की निकासी को सुचारु करने की योजना है। इससे बारिश के दौरान जमा होने वाले पानी को जल्द निकालने में मदद मिलने की उम्मीद है। नगर निगम के कार्यकारी अभियंता डालचंद ने बताया कि काम शुरू करने से पहले संबंधित क्षेत्र में आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। पाइपलाइन बिछाने के बाद जलभराव की समस्या को कम करने का प्रयास किया जाएगा। इससे वार्ड-4 के लोगों को बारिश के मौसम में राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed