{"_id":"668ec2ef10ae2a393e072d5d","slug":"registration-offices-will-be-set-up-at-300-places-for-mass-marriages-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-27314-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सामूहिक विवाह के लिए 300 जगह बनाए जाएंगे पंजीकरण कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सामूहिक विवाह के लिए 300 जगह बनाए जाएंगे पंजीकरण कार्यालय
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाराजा अग्रसेन विवाह समिति फरीदाबाद द्वारा 24वां सर्वजातीय परिचय सम्मेलन व सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा। महाराजा अग्रसेन विवाह समिति के प्रधान डॉ. ब्रह्मप्रकाश गोयल ने बताया कि बुधवार को एक बैठक हुई। इसमें सामूहिक विवाह के लिए 300 जगह पंजीकरण कार्यालय बनाने की बात कही।
संरक्षक अनिल गुप्ता ने बताया इस वर्ष भी 24वां सर्वजातीय परिचय सम्मेलन 19-20 अक्टूबर को होगा। वहीं, सर्वजातीय सामूहिक विवाह एक दिसम्बर 2024 को दशहरा मैदान सेक्टर-16ए में कराया जाएगा। वहीं, परिचय सम्मेलन सेक्टर-19 स्थित अग्रसेन भवन में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लगभग 300 पंजीकरण कार्यालय सभी कॉलोनियों, बल्लभगढ़, पलवल, होडल, हसनपुर, मेवात, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गुड़गांव, रेवाड़ी, धारूहेड़ा, महेन्द्रगढ़, पानीपत, मथुरा, वृंदावन, कोसीकलां, गोवर्धन, जेवर, गाजियाबाद, नोएडा आदि में बनाए जाएंगे।
इसमें डॉक्टर, इंजीनियर, टीचर, व्यापारी, अपाहिज, विधवा, तलाकशुदा, पढ़े-लिखे, विकलांग व अनपढ़, नौकरी करने वाले युवक-युवतियां आदि अपने फॉर्म भर सकते हैं। मीटिंग में कोषाध्यक्ष मनोहर लाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलराज गुप्ता, आरपी गुप्ता, लक्ष्मी नारायण मित्तल, महासचिव भुवनेश्वर अग्रवाल, संजीव कुशवाहा, वीके अग्रवाल आदि मौजूद रहे।