Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Registration for Mission Buniyaad and Super-100 has begun.

Faridabad News: मिशन बुनियाद और सुपर-100 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

Tue, 10 Nov 2026 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Registration for Mission Buniyaad and Super-100 has begun.
विद्यार्थी मिशन बुनियाद के लिए 12 दिसंबर तक और सुपर-100 के लिए 5 दिसंबर तक आवेदन कर सकेंगे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिले के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा विभाग ने मिशन बुनियाद और हरियाणा सुपर-100 कार्यक्रमों के ऑनलाइन पंजीकरण शुरू किए हैं। विद्यार्थी मिशन बुनियाद के लिए 12 दिसंबर तक और सुपर-100 के लिए 5 दिसंबर तक आवेदन कर सकेंगे। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराना है।
मिशन बुनियाद आठवीं कक्षा के उन विद्यार्थियों के लिए है जिन्होंने सातवीं में कम से कम 60 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। चयनित विद्यार्थियों को नौवीं और दसवीं में बेहतर शैक्षणिक तैयारी मिलेगी। हरियाणा सुपर-100 दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए है, जिन्होंने नौवीं में कम से कम 60 फीसदी अंक हासिल किए हैं। इस कार्यक्रम के तहत चयनित विद्यार्थियों को 11वीं और 12वीं में जेईई और नीट की मुफ्त आवासीय कोचिंग दी जाएगी। विभाग पांच नवंबर से पंजीकरण के साथ प्रदेशभर में जागरूकता अभियान भी चला रहा है। हजारों विद्यार्थी इन योजनाओं के लिए पात्र हैं।
विज्ञापन

सुपर-100 के प्रवेश पत्र सात से 14 दिसंबर तक जारी होंगे और परीक्षा 16 दिसंबर को होगी। मिशन बुनियाद के प्रवेश पत्र 14 से 21 दिसंबर तक जारी किए जाएंगे। इसकी परीक्षा 23 दिसंबर को आयोजित होगी। दोनों परीक्षाओं में 200 अंकों के 50 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। प्रत्येक सही उत्तर पर चार अंक मिलेंगे, जबकि गलत उत्तर पर एक अंक काटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed