फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Register for the Yogasan Championship by the 8th.

Faridabad News: योगासन चैंपियनशिप के लिए 8 तक कराएं पंजीकरण

Tue, 07 Jul 2026 12:59 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Register for the Yogasan Championship by the 8th.
11 और 12 जुलाई को होगा प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में आगामी 11 और 12 जुलाई को छठवीं जिला स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन होने जा रहा है। खेल प्रतियोगिता का आयोजन सेक्टर-29 स्थित हरमन जिमनर स्कूल में होगा। इस चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के इच्छुक खिलाड़ियों के लिए पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 8 जुलाई निर्धारित की गई है।


फरीदाबाद योगासन एसोसिएशन के सचिव श्याम कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग तय किए गए हैं। इसमें 10 से 14 वर्ष के खिलाड़ी सब-जूनियर वर्ग में 14 से 18 वर्ष वाले जूनियर वर्ग में और 18 से 28 वर्ष के युवा सीनियर वर्ग में दम-खम दिखाएंगे। इसके अलावा सीनियर ए (28-35 वर्ष), सीनियर बी (35-45 वर्ष) और सीनियर सी (45-55 वर्ष) वर्ग के तहत भी मुकाबले आयोजित होंगे।
विज्ञापन


इस दो दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के बीच ट्रेडिशनल योगासन, आर्टिस्टिक योगासन और रिदमिक योगासन जैसे इवेंट्स खेले जाएंगे। एसोसिएशन ने सभी इच्छुक स्थानीय खिलाड़ियों से अपील की है कि वे समय रहते अपना पंजीकरण अनिवार्य रूप से पूरा कर लें ताकि अंतिम समय किसी भी परेशानी से बचा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed