{"_id":"6a2d93d342744ac7170dd5ec","slug":"reformation-and-rehabilitation-alongside-punishment-are-also-objectives-of-the-prison-dgp-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-72338-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"सजा के साथ सुधार और पुनर्वास भी जेल का उद्देश्य : डीजीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सजा के साथ सुधार और पुनर्वास भी जेल का उद्देश्य : डीजीपी
विज्ञापन
कहा- कैदियों के लिए आईटीआई प्रशिक्षण और ओपन जेल मॉडल को दिया जाएगा बढ़ावा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नीमका जेल के डीजीपी (जेल) आलोक मित्तल ने शुक्रवार को जेल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं तथा कैदियों के पुनर्वास से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की।इस दौरान डीजीपी आलोक मित्तल ने कहा कि जेलों का उद्देश्य केवल अपराधियों को सजा देना नहीं है, बल्कि उन्हें सुधारकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ना भी है। इसी सोच के तहत जेल विभाग लगातार सुधारात्मक और पुनर्वास संबंधी योजनाओं पर कार्य कर रहा है।
डीजीपी ने जेलों में बढ़ रही आत्महत्या की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि कई बार कैदी मानसिक तनाव, अकेलेपन और अवसाद का शिकार हो जाते हैं। ऐसी परिस्थितियों की समय रहते पहचान कर उन्हें मनोवैज्ञानिक परामर्श और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि कैदियों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कैदियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जेलों में आईटीआई आधारित व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इससे कैदी तकनीकी और रोजगारपरक कौशल सीख सकेंगे, जिससे रिहाई के बाद उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकेगा।
उन्होंने कहा कि विभाग ओपन जेल मॉडल के विस्तार पर भी कार्य कर रहा है। इससे अच्छा आचरण रखने वाले कैदियों को जिम्मेदार नागरिक बनने और सामान्य जीवन में वापसी की बेहतर तैयारी का अवसर मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इन पहलों से कैदियों के पुनर्वास को नई दिशा मिलेगी और अपराध की पुनरावृत्ति में कमी आएगी।