फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Red rash and itching on women's feet

Faridabad News: महिलाओं के पैरों में हो रहे लाल दाने और खुजली

Wed, 05 Nov 2025 12:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Red rash and itching on women's feet
सुबह के समय सर्दी की वजह से होती है दिक्कत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सर्दियां आती हैं और अपने साथ सिर्फ ठंडी हवाएं ही नहीं, बल्कि कई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें भी लाती हैं। शुष्क मौसम का असर त्वचा पर भी पड़ता है। सुबह के समय महिलाएं उठते ही पैरों में बिना गरम कपड़े पहने कार्य शुरू कर देती हैं जिसकी वजह से उनकी पैरों की उंगली सूज जाती हैं और लाल दाने होने की वजह से खुजली होने लगती है।

बीके अस्पताल के चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. डी एस राठी ने बताया कि सर्दी के शुरू होने से महिलाओं के पैरों की उंगली में सूजन और लाल दानों से खुजली की शिकायत मिल रही है। उनके पास अभी दो से तीन महिलाएं इस बीमारी को लेकर आ रही हैं। इसका मुख्य कारण सुबह के समय पैरों में बिना गरम कपड़े पहने कार्य करना होता है। क्योंकि रात के समय पैरों को गरमाहट मिलती है, लेकिन सुबह उठते ही पैरों में जुराब पहने बिना ही कार्य शुरू कर देती है। जिसकी वजह से पैर गीले हो जाते हैं और सूजन आ जाती है। सूजन आने के बाद अगर उन उंगलियों को हाथ लगाते हैं तो खुजली शुरू हो जाती है। इसकी वजह से काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन


डॉक्टरों की लेनी चाहिए सलाह
इस बीमारी में अगर गर्म पानी के अंदर नमक डाल कर 15 से 20 मिनट तक पैरों को डुबा कर रखना चाहिए ताकि खुजली व सूजन में आराम मिल सके। इसके अलावा रात को सोते वक्त सरसों के तेल को गरम करके लगाने के बाद जुराब पहनकर सो जाएं। इससे भी काफी असर पड़ता है। अगर पैरों में ज्यादा दिक्कत हो रही है तो तुरंत चर्म रोग के डॉक्टर को दिखाएं ताकि समय पर उपचार शुरू हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed