{"_id":"60212bbd8ebc3e4b4c239b07","slug":"red-hoax-beats-raising-academy-of-six-wickets-faridabad-news-noi56441697","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेड हॉक्स ने राइजिंग अकादमी को छह विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेड हॉक्स ने राइजिंग अकादमी को छह विकेट से हराया
विज्ञापन
फरीदाबाद। पाली गांव स्थित रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी मैदान पर खेले गए 16वें रविंद्र फागना मिक्स कारपोरेट लीग मैच में रेड हॉक्स जीबीजी की टीम ने राइजिंग क्रिकेट अकादमी (सोहना) टीम को छह विकेट से हराया। दिनेश लोहिया को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।
बीसीसीआई कोच धर्मेंद्र फागना ने बताया कि निर्धारित 20 ओवर के मैच में राइजिंग क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 19 ओवर में 10 विकेट पर 129 रन बनाए। बल्लेबाज अंशुल पहवा ने 36 रन, सुभाष ने 17 रन ओर अरुण शर्मा ने 13 रन बनाए। रेड हॉक्स जीबीजी की ओर से गेंदबाजी करते हुए मामचंद ने चार विकेट, दिनेश लोहिया और परमेश ने दो-दो विकेट, दिनेश ने एक विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए रेड हॉक्स की टीम ने 17.3 ओवर में चार विकेट में 133 रन बनाकर जीत हासिल की। बल्लेबाज हेमंत यादव ने 39 रन, दिनेश लोहिया ने 36 रन और बंसी पांचाल ने 33 रन बनाए। राइजिंग क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए रंजीत लाखुवास ने दो विकेट, केपी भामला और धर्मेंद्र खटाना ने एक-एक विकेट लिए। मुकाबले में अंशुल पहवा को सर्व श्रेष्ठ बल्लेबाज ऑफ द मैच, मामचंद को सर्व श्रेष्ठ गेंदबाज ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।