फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Red dot teams will make women aware

Faridabad News: रेड डॉट टीमें महिलाओं को करेंगी जागरूक

Thu, 26 Jun 2025 12:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Red dot teams will make women aware
कानूनी अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी देंगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिले में महिला सुरक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में फरीदाबाद पुलिस ने रेड डॉट टीम का गठन किया है। यह टीमें जिले के विभिन्न जोन में सक्रिय रहकर महिलाओं को न सिर्फ जागरूक करेंगी, बल्कि उनसे फीडबैक भी लेंगी ताकि महिला सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया प्रत्येक जोन में महिला थाना प्रबंधक की अध्यक्षता में गठित इन टीमों में महिला पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है। इन टीमों को स्कूल, कॉलेज, कार्यस्थल, फैक्ट्रियों, बाजार, पार्क और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जाकर महिलाओं से संवाद करने का जिम्मा सौंपा गया है। टीम का उद्देश्य महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी देना है।
विज्ञापन


रेड डॉट टीम सिर्फ जागरूकता फैलाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा और असुरक्षित स्थानों से जुड़ी शिकायतों और सुझावों को एकत्र करने का भी कार्य करेगी। महिलाओं द्वारा दिए गए फीडबैक को पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट faridabad.haryanapolice.gov.in पर उपलब्ध वूमन सेफ्टी फीडबैक फॉर्म में दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed