फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Rebellion in Bhakiyu, protest against the removal of Ravi Azad at many places

Faridabad News: भाकियू में बगावत, रवि आजाद को हटाने का कई जगह विरोध

Thu, 18 Sep 2025 12:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Rebellion in Bhakiyu, protest against the removal of Ravi Azad at many places
कार्यकर्ता ने दी चेतावनी, पद पर बहाल नहीं किया गया तो होगा बड़ा आंदोलन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी।
छांयसा। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) हरियाणा में इन दिनों बड़ा संगठनात्मक विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश अध्यक्ष रतन मान द्वारा संगठन के युवा प्रदेश अध्यक्ष रवि आजाद को पद से हटाए जाने के बाद किसानों में नाराजगी तेज हो गई है। जगह-जगह किसान इसका विरोध कर रहे हैं। मोहना गांव में किसानों और भाकियू से जुड़े कार्यकर्ताओं ने इस फैसले का खुलकर विरोध किया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर रवि आजाद को पुनः पद पर नहीं बहाल किया गया तो बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा।



किसान मुकेश अत्री ने भी संगठन के इस फैसले पर कड़ा विरोध जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि रवि आजाद की लोकप्रियता और किसानों के बीच उनकी पकड़ से रतन मान असहज महसूस करने लगे थे। आजाद ने किसानों की आवाज को मजबूती से उठाया और प्रशासन से लेकर सरकार तक से भिड़ने का साहस दिखाया। जबकि रतन मान किसी भी धरना-प्रदर्शन या किसानों के मुद्दों में सक्रिय नजर नहीं आए। संगठन को मजबूत करने के बजाय उन्होंने व्यक्तिगत राजनीतिक महत्वाकांक्षा को प्राथमिकता दी है।
विज्ञापन




वहीं किसान बसंत कुमार ने बताया कि उन्होंने इस मुद्दे को लेकर राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत से भी कई बार फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। हालांकि टिकैत के बेटे से बातचीत हुई। उन्होंने कहा कि उन्हें फिलहाल हरियाणा संगठन में चल रही इस उठा-पटक की जानकारी नहीं है। इस बारे में वे टिकैत को अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed