फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Real sisters were beaten up for opposing molestation, case registered

Faridabad News: छेड़छाड़ का विरोध करने पर सगी बहनों को पीटा, केस दर्ज

Wed, 28 Jun 2023 06:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 06:46 PM IST
विज्ञापन
Real sisters were beaten up for opposing molestation, case registered
- पीड़िता बड़ी बहन के साथ बाजार से बर्फ खरीदकर लौट रही थी घर, तभी रास्ते में एक युवक ने की छेड़छाड़
विज्ञापन

- पुलिस ने सात दिन बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। गांव मवई में छेड़छाड़ का विरोध करना दो सगी बहनों को भारी पड़ गया। विरोध करने पर युवक और उसके परिजनों ने पीड़िताओं से मारपीट की। इसमें एक बेहोश हो गई और भीड़ तमाशबीन बनी रही। वारदात के समय पीड़िता बड़ी बहन के साथ बाजार से बर्फ खरीदकर घर लौट रही थी। तभी रास्ते में एक युवक ने छेड़छाड़ की और मोबाइल नंबर मांगने लगा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने सात दिन बाद मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

बिहार के सीवान की रहने वाली युवती यहां खेड़ीपुल थाना अंतर्गत एक कॉलोनी में मां और बड़ी बहन के साथ किराये के मकान में रहती है। पिता का देहांत हो चुका है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 20 जून को बड़ी बहन के साथ बाजार से बर्फ खरीदने गई थी। वहां से लौटते समय एक युवक ने उनका रास्ता रोक लिया। युवक छेड़छाड़ करते हुए मोबाइल नंबर मांगने लगा। इसका दोनों बहनों ने विरोध किया तो आरोपी मारपीट करने लगा। इस दौरान आरोपी के परिवार के सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। सभी ने दोनों बहनों के साथ जमकर मारपीट की। इसमें पीड़िता बेहोश हो गई। यह देख आरोपी मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने पीड़िता को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed