असली के हत्थे चढ़ा फर्जी पुलिसवाला, लव कपल्स से वसूलता था रुपए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के टाउन पार्क में घूमने आए जोड़ों को पुलिस वाला होने की धमकी देकर वसूली करने के आरोप में सेंट्रल थाना पुलिस ने मंजीत कुमार निवासी त्रिखा कॉलोनी को गिरफ्तार किया है।
एसी नगर में रहने वाले मुकेश कुमार अपनी दोस्त के साथ शनिवार दोपहर सेक्टर 12 टाउन पार्क के पास से गुजर रहे थे। मुकेश कुमार के मुताबिक, इस दौरान एक युवक वहां पहुंचा और खुद को पुलिस वाला बताकर दोनों को रोक लिया।
दोनों पर गलत आरोप लगाते हुए उन्हें हवालात में बंद करने की धमकी देने लगा। कुछ देर बाद दोनों पर रुपये देने का दबाव डालने लगा। उसने मुकेश से चार सौ रुपये और उसका फोन नंबर लेकर छोड़ दिया।
खुद को पुलिस वाला बताने वाले ने मुकेश को फोन किया और 2500 रुपये मांगे
कुछ देर बाद खुद को पुलिस वाला बताने वाले ने मुकेश को फोन किया और 2500 रुपये मांगे, नहीं देने पर जेल भेजने की धमकी दी। शक होने पर उन्होंने सेंट्रल थाने में जानकारी ली।
थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण ने इस तरह के किसी पुलिस वाले के थाने में होने से इंकार किया। पुलिस ने जाल बिछाकर मुकेश से फोन करवा रुपये देने के बहाने आरोपी को टाउन पार्क बुलवाया।
यहां जैसे ही आरोपी पहुंचा मुकेश की निशानदेही पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ सेंट्रल थाना भारत भूषण ने बताया कि मंजीत को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि मंजीत टाउन पार्क में आने वाले जोड़ों को इसी तरह धमका कर उगाही करता था।