फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   RCC road built till Siddh Baba Dham was inaugurated.

Faridabad News: सिद्ध बाबा धाम तक बनी आरसीसी सड़क का हुआ उद्घाटन

Tue, 21 Oct 2025 05:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Oct 2025 05:03 PM IST
विज्ञापन
RCC road built till Siddh Baba Dham was inaugurated.
मोहना गांव के लिए यादगार बना दीपोत्सव, युवाओं ने जलपान कार्यक्रम में लिया भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। दीपोत्सव पर जहां पूरे क्षेत्र में खुशियों का माहौल था, वहीं मोहना गांव के ग्रामीणों के लिए यह दिन यादगार बन गया। काफी समय से लंबित मोहना मार्केट से सिद्ध बाबा धाम तक की सड़क आखिरकार पक्की (आरसीसी 10 इंच) बनकर तैयार हो गई। दिवाली के शुभ अवसर पर गांव की सरदारी और युवाओं ने मिलकर इस मार्ग का विधिवत उद्घाटन किया और सिद्ध बाबा धाम पहुंचकर जलपान कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान आपसी भाईचारे और एकजुटता का शानदार नजारा देखने को मिला।

गौरतलब है कि सिद्ध बाबा धाम लगभग 15-20 गांवों की आस्था का केंद्र है, जहां हर रविवार सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचते हैं। पहले यहां तक पहुंचने का रास्ता कच्चा और खराब होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। ग्रामीणों की लंबे समय से यह मांग थी कि सड़क को पक्का बनाया जाए।
विज्ञापन


गांव के वरिष्ठ नागरिकों रिशाल सैक्ट्री, रतिराम, रंजीत और प्रताप मेंबर ने रिबन काटकर सड़क का उद्घाटन किया। इस मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सड़क पूरे क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। मोहना के निवासी ईश्वर नंबरदार, पूर्व सरपंच किशन ने कहा कि यह हमारी एकजुटता की जीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed