फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Rawal defeated Youth Academy by 77 runs

रावल ने यूथ अकादमी को 77 रन से हराया

Fri, 01 Jan 2021 10:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Rawal defeated Youth Academy by 77 runs
रावल ने यूथ अकादमी को 77 रन से हराया
विज्ञापन

फरीदाबाद। छठे ऑल इंडिया रविंद्र फागना अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में रावल क्रिकेट अकादमी ने यूथ क्रिकेट अकादमी को 77 रन हरा दिया। कोच धर्मेंद्र फागना ने बताया कि 45 ओवर के मैच में यूथ क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। रावल क्रिकेट अकादमी ने 43.1 ओवर में 10 विकेट पर 322 रन बनाए। टीम के आदित्या शर्मा ने 121 रन, दीपेश सैनी ने 69 रन और योगेश ने 39 रन बनाए। यूथ क्रिकेट अकादमी के गेंदबाज नीरज यादव ने 3 विकेट, हिमांशु चौहान और इंद्रकुमार ने 2-2 विकेट व अंकित प्रताप सिंह ने एक विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूथ क्रिकेट अकादमी की टीम 41.4 ओवर में 245 रन बनाकर ढेर हो गई। शिवम कनौजिया ने 113 रन, अभिनव ने 35 रन और सिद्धार्थ ने 31 रन बनाए। रावल क्रिकेट अकादमी के गेंदबाज सूरज कुंडु ने 4 विकेट, अंकित भड़ाना ने 2 विकेट, राहुल चौधरी, बिट्टू कुमार और ललित भड़ाना ने 1-1 विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आदित्या शर्मा को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed