{"_id":"68d8417079f9b666bb0e8dfd","slug":"ravana-abducted-mother-janaki-by-deceit-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-52290-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: रावण ने छल से किया मां जानकी का हरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: रावण ने छल से किया मां जानकी का हरण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। विजय रामलीला में प्रसंगों का सिलसिला लंका तक पहुंच गया। शुक्रवार को रामलीला में शूर्पणखा और लक्ष्मण संवाद दृश्य का मंचन किया गया। पंचवटी में शूर्पणखा भगवान राम और लक्ष्मण को मोहित करने का प्रयास करती है। हालांकि वो अपने इस प्रयास में असफल रहती है। भगवान राम के कहने पर लक्ष्मण शूर्पणखा की नाक काट देते हैं।
मंचन के अगले दृश्य में शूर्पणखा अपनी कटी नाक लेकर अपने भाई रावण के दरबार में पहुंचती हैं। रावण अपनी बहन की यह दुर्दशा देखकर आग-बबूला हो जाता है। वो शूर्पणखा से पूछता है कि उसकी नाक किसने काटी। रावण कहता है कि '' बहना जो काटे नाक तेरी और जिंदा रहे जमाने में, तो टूटे यह दोनों भुजा मेरी, लानत है शस्त्र उठाने में। रावण ने शूर्पणखा से कहा कि फेंकी है आग में तूने दिया सलाई, नाक अपनी नहीं नाक मेरी है कटाई''। अक्षय द्वारा किये गए शूर्पणखा के अभिनय ने सबके मन जीत लिए। इसके बाद रावण (टेकचंद नागपाल) मामा मारीच बने कमेटी के चेयरमैन (सुनील कपूर) की मदद से स्वर्ण मृग का जाल रचते हैं और रावण छल से सीता का हरण कर लेता है।