{"_id":"67ae3b40121c3b4e4005df94","slug":"raped-a-minor-girl-after-taking-her-from-home-for-5-months-arrested-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-38178-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: घर से ले जाकर 5 महीने तक किया नाबालिग से दुष्कर्म, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: घर से ले जाकर 5 महीने तक किया नाबालिग से दुष्कर्म, गिरफ्तार
विज्ञापन
आरोपी नाबालिग को हिमाचल, शिमला, मनाली सहित कई जगह घुमाता रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। तिगांव थाना क्षेत्र से 15 साल की नाबालिग को बहला-फुसला कर ले जाने के बाद आरोपी ने उसके साथ 5 महीने तक दुष्कर्म किया। आरोपी युवक पुनीत उसे हिमाचल, शिमला, मनाली आदि जगह घुमाता रहा। अपराध शाखा केएटी की टीम ने किशोरी को ढूंढकर उसकी काउंसलिंग कराई तो दुष्कर्म की बात सामने आई। जिसके बाद केस में बहला-फुसला कर भगाने की धाराओं के साथ ही दुष्कर्म की धारा भी जोड़ी गई है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी युवक तिगांव निवासी पुनीत को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे 4 दिन के रिमांड पर लेकर टीम ने पूछताछ कर केस की जानकारी जुटाई। अब उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
किशोरी के परिवार ने तिगांव थाना पुलिस को मामले में शिकायत दी थी। जिसमें आरोप लगाया गया कि सितंबर 2024 में उनकी 15 साल की बेटी को तिगांव निवासी युवक पुनीत बहला-फुसला कर ले गया है। थाना पुलिस ने जांच की लेकिन आरोपी व किशोरी का पता नहीं चला। मामले में अपराध शाखा केएटी की टीम ने जांच करते हुए किशोरी को ढूंढा और आरोपी को भी पकड़ा। किशोरी की लीगल एड व सीडब्ल्यूसी के समक्ष काउंसलिंग कराई गई। जिसमें उसने बयान दिया कि आरोपी उसे उत्तराखंड, हिमाचल समेत कई अन्य जगहों पर घुमाता रहा। इस दौरान आरोपी ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके चलते केस में पॉक्सो एक्ट की धारा जोड़कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।