{"_id":"679919b61e6da23c7205bd17","slug":"rape-was-committed-in-gujarat-after-driving-away-a-minor-zero-fir-registered-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-37184-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नाबालिग को भगाकर किया था गुजरात में दुष्कर्म, जीरो एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नाबालिग को भगाकर किया था गुजरात में दुष्कर्म, जीरो एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
केस की फाइल अब गुजरात पुलिस को भेजी जा रही
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। फरीदाबाद से नाबालिग को भगाकर आरोपी गुजरात ले गया और 3-4 महीने तक वहां दुष्कर्म किया। वापस लौटकर 5 जुलाई 2024 को 15 साल की नाबालिग ने महिला थाना एनआईटी में पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराई थी। लेकिन अब बयान में पता चला कि गुजरात में भी आरोपी ने दुष्कर्म किया था तो आरोपी के खिलाफ महिला थाना एनआईटी में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि केस की फाइल अब गुजरात पुलिस को भेजी जाएगी।
महिला थाना एनआईटी में 15 साल की नाबालिग ने 5 जुलाई 2024 को शिकायत दी थी। जिस पर पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज हुई थी। महिला थाना एनआईटी की टीम ने मामले में आरोपी आशीष को 11 जनवरी को ही गिरफ्तार किया है। आरोपी यूपी प्रतापगढ़ का मूल निवासी है और यहां डबुआ कॉलोनी में रह रहा है। आरोपी की मां गुड्डी देवी और पिता अर्जुन सिंह को भी पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। आशीष ऑटो चलाता है और ऑटो चलाने के दौरान ही नाबालिग से उसकी दोस्ती हो गई थी। पीड़िता को बहला-फुसलाकर वो शादी की नीयत ये अपने साथ घर से भगा ले गया था। आरोपी ने अपने माता-पिता के सामने ही लड़की की मांग में सिंदूर भरकर कहा था कि लो शादी हो गई और कई दिन तक वो डबुआ कॉलोनी में आरोपी के घर भी रही। लेकिन लड़की ने बयान में बताया है कि आरोपी जब उसे भगाकर गुजरात ले गया था तो वहां भी उसके साथ दुष्कर्म किया था। जिस पर अब जीरो एफआईआर दर्ज कर फाइल गुजरात पुलिस को भेजी जा रही है।