फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Ramlila: Staging of Ramlila begins with Ramjanma and Tadka Vadh.

रामलीला: रामजन्म और ताड़का वध के साथ रामलीला का मंचन शुरू

Fri, 13 Oct 2023 11:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Ramlila: Staging of Ramlila begins with Ramjanma and Tadka Vadh.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी में विभिन्न रामलीला कमेटी द्वारा रामलीला मंचन की तैयारी पूरी कर ली गई है। जिसके चलते कुछेक की ओर से रामलीला को शुभारंभ हो गया है। श्री धार्मिक लीला कमेटी द्वारा शुक्रवार रात को मंच पर माता की चौकी का आयोजन किया गया। इसके साथ ही रामजन्म व ताड़का वध के साथ रामलीला का मंचन आरंभ किया जाएगा।
माता की चौकी में रिया खरबंदा एंड पार्टी ने माता की भेंटों से मां का गुणगान किया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राजू नागपाल ने मां की ज्योति प्रचंड की। निदेशक हरीश चंद आजाद ने बताया कि माता रानी से आशीर्वाद लेकर शुक्रवार को रामजन्म व ताड़का वध के साथ रामलीला का मंचन आंरभ किया जाएगा। प्रधान तेजेंद्र खरबंदा ने बताया कि रामलीला के कलाकार 45 दिनों की कड़ी मेहनत के बाद मंच पर दर्शकों को अपना अभिनय दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस मौके पर राजू नागपाल, अनिल नागपाल, गुलशन नागपाल, कपिल कोचर, राजेश नागपाल, सौरभ, नरेश चावला,पंकज खरबंदा, परवीन बत्तरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
श्रवण वध के मार्मिक दृश्य से आंखें नम हुई
बृहस्पतिवार की रात को विजय रामलीला कमेटी के 73 वर्ष पुराना ऐतिहासिक रंगमंच का श्री रामायण का आगाज़ किया गया। रामायण के प्रथम दृश्य में रावण (टेकचंद नागपाल) ने शंकर (अरुण भाटिया) को अप्सराओं द्वारा प्रसन्न करना चाहा लेकिन हारकर शिव तांडव स्त्रोत कर चन्द्रहास तलवार प्राप्त की। वहां उनका सामना ऋषि कन्या वेदवती से हुआ। जिसके सत्य को भंग करने के प्रयास के बदले रावण को वेदवती से श्राप मिला की। अगले जन्म में वो सीता बनकर आएगी और उसके समस्त कुल का नाश करेगी। अंत में श्रवण वध के मार्मिक दृश्य ने आंखें नम कर दी। जिसमे दशरथ ने श्रवण कुमार को शब्दभेदी बाण से वध कर दिया। दशरथ को श्रवण के माता-पिता से पुत्र वियोग में तड़प तड़प के मरने का श्राप मिला। शुक्रवार को मर्यादा पुरषोत्तम भगवान राम का जन्म और राक्षसी ताड़का का वध हुआ। इस अवसर पर विधायक सीमा त्रिखा, सुमन बाला, रेनू भाटिया व राम जुनेजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed