फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   rajyapal reached in faridabaad

नेत्रबाधित लोगों को एकीकृत शिक्षा मॉडल के मिल रही सुविधाएं : राज्यपाल

Thu, 12 Oct 2023 11:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
rajyapal reached in faridabaad
नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड की ओर से 12 से 14 अक्तूबर तक आठवें राष्ट्रीय अधिवेशन का शुभांरभ किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने बृहस्पतिवार को नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड की ओर से 12 से 14 अक्तूबर तक आयोजित तीन दिवसीय आठवें राष्ट्रीय अधिवेशन का शुभांरभ किया। उन्होंने भारत के सभी राज्यों से आए प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि इस अधिवेशन में हरियाणा राज्य के अलावा भारत के सभी प्रांतों से आए 91 प्रतिनिधिगण भाग ले रहे हैं। अधिवेशन के आयोजन का मुख्य लक्ष्य दृष्टि बाधित समाज को चहुंमुखी विकास की दिशा में आगे बढ़ाना तथा विश्व में हो रहे नवीनतम डिजिटल विकास तथा नवीनतम कानूनों के प्रावधनों की जानकारी से अवगत कराना है। उन्होंने कहा कि सेमिनार का उद्देश्य भारत सरकार द्वारा लागू दिव्यांग प्रतिभा निखार योजना, शिक्षण पद्धति में सुधार, प्रशिक्षण से स्व-रोजगार प्रेरणा आदि महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करना है।

राज्यपाल ने कहा कि हरियाणा सरकार ने नेत्रबाधित लोगों के लिए पेंशन योजना, उच्चतर शिक्षा में सीट आरक्षित करना, छात्रवृति प्रदान करना, रोजगार में आरंक्षण प्रदान करने और एकीकृत शिक्षा मॉडल को अपनाया है। प्रतिवर्ष सभी जिलों में विशेष शिक्षक भर्ती करने के लिए अनुबंध करना, जिससे दृष्टि बाधित बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने में सहयोग मिलता है। भारत सरकार द्वारा दृष्टि बाधित लोगों को रेल यात्रा के किराए में रियायत प्रदान की जाती है और वर्तमान में हवाई यात्रा में एयर इंडिया की तरफ से किराए में भी पचास प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। हरियाणा सरकार ने नेत्रबाधित लोगों के लिए रोहतक, हिसार और पंचकूला में आईबैंक तथा सभी जिलों में नेत्रदान केन्द्र स्थापित किए हुए हैं। इसके साथ ही निजी क्षेत्र में नौ आईबैंक, तीन नेत्रदान केन्द्र तथा उन्नीस सीटीसी द्वारा सेवाएं दी जा रही हैं। इस तीन दिवसीय अधिवेशन के सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए संस्था को 25 लख रुपए देने की घोषणा भी की। हरियाणा सरकार ने भी दृष्टिबाधित लोगों के लिए पैंशन शुरु की गई है। नेब के अध्यक्ष अजीत पटवा ने कहा कि इस अधिवेशन का उद्देश्य है कि दृष्टि बाधित समाज को विश्व में हो रहे तकनीकी डेवलपमेंट का उपयोग शिक्षा, प्रशिक्षण और दैनिक जीवन में कैसे किया जाए, इन सब की जानकारी देना है। साथ में सरकारी योजना के बारे में और संबंधित कानूनी नियमों की जानकारी देना है। इस अवसर पर हरिंदर मलिक, एसएन त्यागी, आशुतोष गर्ग, एडीसी आनन्द शर्मा, प्रमोद सचदेवा आदि उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed