फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Rajeev Gaur becomes head of District Tax Bar Association

Faridabad News: राजीव गौड़ बने जिला टैक्स बार एसोसिएशन के प्रधान

Sat, 16 Dec 2023 12:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Rajeev Gaur becomes head of District Tax Bar Association
राजीव गौड़ बने जिला टैक्स बार एसोसिएशन के प्रधान
विज्ञापन

125 वोट हासिल कर दर्ज की जीत, एडवोकेट राजेश गुप्ता बने महासचिव

माई सिटी रिपोर्टर
फरीदाबाद। फरीदाबाद जिला टैक्स बार एसोसिएशन के प्रधान के चुनाव में 125 वोट हासिल कर राजीव गौड़ ने जीत दर्ज की। उन्होंने दीपक छाबड़ा को 28 मतों से हराया। दीपक को 97 वोट मिले, जबकि एक वोट रद्द हो गया। शुक्रवार को प्रधान पद के लिए 223 मत डाले गए। वहीं, महासचिव पद के लिए एडवोकेट राजेश गुप्ता 114 वोट मिले। मतदान प्रक्रिया सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक चली। चुनाव अधिकारी एसके भारद्वाज, सहायक चुनाव अधिकारी सत्यवान नरवाल, राजकुमार चौधरी, सुरेन्द्र शेखावत की देखरेख में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराया गया।
एसके भारद्वाज ने राजीव गौड़ को प्रधान और राजेश गुप्ता को महासचिव घोषित किया। वरिष्ठ उप प्रधान के लिए अमर सिंह, उप प्रधान के लिए डीके चौबे, संयुक्त सचिव हरेंद्र फोगाट, कोषाध्यक्ष गौरव अरोड़ा, लाईब्रेरियन कुलदीप कुमार, कार्यकारी सदस्य फखरूद्दीन, हरीश गर्ग, योगेश चौहान, राजेश शर्मा को पहले ही सर्वसम्मति से चुना जा चुका है।
विज्ञापन


नवनियुक्त पदाधिकारियों को पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता संदीप सेठी, हुकम सिंह भाटी, संजय डिन्डे, डीके चौधरी, केके मिश्रा, आरएस गौड़, विजय शर्मा, एसएन त्यागी, राजेंद्र शर्मा, बलवीर सिंह, महेश शर्मा, अजीत भाटी, खेम सिंह, अभिषेक जोशी, दीपक गेरा, सतेेंद्र यादव, अमित कुमार, राम रतन नरवत, कृष्ण अधाना, दलीप कुमार, उमेश कुमार सहित अन्य अधिवक्ताओं ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed