फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Rain spoiled the arrangements of the state level program

Faridabad News: बारिश ने राज्यस्तरीय कार्यक्रम की व्यवस्थाओं पर फेरा पानी

Thu, 14 Aug 2025 05:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 05:03 PM IST
विज्ञापन
Rain spoiled the arrangements of the state level program
समारोह स्थल पर भरा पानी, प्रदेश भर से पहुंचे लोगों को हुई परेशानी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-12 में आयोजित राज्य स्तरीय विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शामिल होने के लिए सीएम के साथ कई केंद्रीय मंत्री, कैबिनेट मंत्री व सांसद के साथ कई जनप्रतिनिधि पहुंचे हुए थे। वहीं, बारिश के कारण आयोजन स्थल के रास्ते के साथ टैंट में भी पानी भर गया। जलभराव के कारण पूरे प्रदेश से पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

जिला प्रशासन की तरफ से कार्यक्रम को लेकर कई दिन पहले से तैयारियां शुरू कर दी गई थीं। वहीं, बीजेपी नेताओं के साथ मंत्रियों ने भी कार्यक्रम स्थल का दौरा कर तैयारियां का जायजा लिया था। सेक्टर-12 स्थित एसएचवीपी के पार्किंग स्थल को साफ सुथरा करने के साथ सड़कों की सफाई व हर कदम पर स्वागत बोर्ड व बैनर लगाए गए थे ताकि सीएम के सामने जिले की छवि अच्छी बन सके। लेकिन मानसून के बाद हुई बारिश ने सभी व्यवस्थाओं पर पानी फेर दिया। सड़कों पर भरे पानी के कारण पैदल जाने वाले लोगों को भी काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन


प्रशासन नहीं बचा पाया छवि
फरीदाबाद में एक ही मंच पर सीएम के साथ केंद्रीय मंत्री, कैबिनेट मंत्री व कई बड़े नेता मौजूद थे। वहीं, कार्यक्रम स्थल के गेट से लेकर पीछे रखी कुर्सियों के पास तक पानी भर गया था। प्रशासन बड़े नेताओं के सामने अपनी छवि खराब होने से नहीं बचा पाया। बारिश शुरू के कुछ देर बाद ही सेक्टर-12 की सड़कों पर पानी भर गया। पानी भरने के कारण व्यवस्था खराब होने लगी। इसके बाद अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए कार्यक्रम स्थल के पास कई पंप सेट लगवा दिए ताकि पानी को निकाला जा सके। वहीं, लगातार हो रही बारिश के कारण पंप सेट भी कुछ खास असर नहीं दिखा पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़कों का पानी निकालकर ग्राउंड में डाला
कार्यक्रम स्थल पर जाने वाली सड़क पर पानी भरने के बाद एचएसवीपी की तरफ से पंप सेट लगाकर खाली पड़े ग्राउंड में पानी डलवा दिया गया। नाले ओवरफ्लो होने के बाद अधिकारियों को समझ नहीं आया कि पानी को कहां छोड़ा जाए इसलिए जल्दबाजी में खाली ग्राउंड में ही पानी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed