Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Rain plays spoiler for traders during the festive season

Faridabad News: त्योहार के बीच बारिश ने बिगाड़ा व्यापारियों का खेल

Fri, 30 Oct 2026 11:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Rain plays spoiler for traders during the festive season
धनतेरस और दिवाली की खरीदारी शुरू होने की थी उम्मीद, जलभराव से बाजारों में नहीं पहुंचे ग्राहक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। त्योहारों के सीजन में अच्छी बिक्री की उम्मीद लगाए बैठे व्यापारियों के लिए बारिश परेशानी बन गई है। करवाचौथ के बाद अब दुकानदारों को उम्मीद थी कि शुक्रवार से धनतेरस और दिवाली की खरीदारी जोर पकड़ने लगेगी। इसके लिए व्यापारियों ने दुकानों पर सामान भी सजा लिया था, लेकिन बृहस्पतिवार रात और शुक्रवार सुबह हुई बारिश ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। बारिश और जगह-जगह हुए जलभराव के कारण बल्लभगढ़, एनआईटी एक-दो और चार-पांच के बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही कम रही। आम दिनों के मुकाबले बाजारों में सन्नाटा नजर आया।

करवाचौथ के बाद धनतेरस और दिवाली व्यापारियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण खरीदारी वाले दिन माने जाते हैं। इन दिनों में कपड़े, जूलरी, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स, सजावटी सामान और मिठाइयों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ती है। व्यापारियों को उम्मीद थी कि बाजारों में रौनक बढ़ेगी और बिक्री में तेजी आएगी। इसके लिए दुकानदारों ने अपनी तैयारियां भी पूरी कर ली थीं।
विज्ञापन


हालांकि, बारिश के कारण कई बाजारों में जलभराव की स्थिति बनने से लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। दुकानदारों का कहना है कि खराब मौसम का असर अगले एक-दो दिन तक बना रहा तो त्योहार की खरीदारी प्रभावित हो सकती है। ऐसे में लोग बाजारों में आने के बजाय ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से सामान मंगवाना पसंद कर सकते हैं। इससे स्थानीय दुकानदारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों की प्रतिक्रिया

करवाचौथ के बाद हमें उम्मीद थी कि शुक्रवार से धनतेरस की खरीदारी शुरू हो जाएगी, लेकिन बारिश के कारण सुबह से ही बाजार में ग्राहक कम दिखाई दिए। - रमेश, व्यापारी

त्योहारों के लिए हमने पहले से ही काफी सामान मंगवाया है। अगर मौसम खराब रहा तो बिक्री प्रभावित होगी और हमारा खर्च निकालना भी मुश्किल हो सकता है। - जितेंद्र, व्यापारी
शहर में जगह-जगह में जलभराव होने से ग्राहक आने से बचते हैं। लोग घरों से निकलने के बजाय ऑनलाइन खरीदारी कर सकते हैं, जिससे छोटे दुकानदारों को नुकसान होगा। - तीरथ, व्यापारी


धनतेरस और दिवाली हमारे कारोबार के सबसे अहम दिन होते हैं। उम्मीद है कि बारिश रुकेगी और अगले दो दिनों में बाजारों में फिर रौनक लौटेगी। - ऋषि गर्ग, व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed