{"_id":"68e4fb82497442623d0014d4","slug":"rain-disrupted-the-game-the-competition-was-postponed-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-53040-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बारिश ने डाला खेल में खलल, प्रतियोगिता स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बारिश ने डाला खेल में खलल, प्रतियोगिता स्थगित
विज्ञापन
सीबीएसई राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता मैदान नहीं सूखने के कारण हुई स्थगित
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पंचकूला में चल रही सीबीएसई राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता को बारिश के कारण स्थगित कर दिया गया है। प्रतियोगिता में मंगलवार को जिले के डीएवी स्कूल के बालकों के अंडर-14 के सेमीफाइनल और अंडर-17 के दूसरे दौर के मुकाबले खेले जाने थे। बारिश के कारण मैदान नहीं सूखने के चलते आयोजकों ने मुकाबलों के साथ-साथ प्रतियोगिता को भी स्थगित करने का फैसला लिया।
फरीदाबाद टीम के कोच अशोक कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता को स्थगित किया जाना निराशाजनक है, क्योंकि हमारी दोनों ही टीमें शानदार लय में लग रहीं थी। टीम ने सभी मुकाबले बड़े अंतर से जीते थे। उन्होंने कहा नए कार्यक्रम का सभी को इंतजार रहेगा।
बता दें कि पहले दोनों टीमों के मुकाबले सोमवार को ही खेले जाने थे पर बारिश के कारण मुकाबले पूरे नहीं कराए जा सके। नए कार्यक्रम की तारीखों को लेकर अब तक कोई अधिकारिक जानकारी नहीं साझा की गई है।