फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Railway stations will be rejuvenated, Prime Minister will give gift today

Faridabad News: रेलवे स्टेशनों का होगा कायाकल्प, प्रधानमंत्री आज देंगे सौगात

Sun, 25 Feb 2024 10:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
Railway stations will be rejuvenated, Prime Minister will give gift today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। शहर के रेलवे स्टेशनों की सूरत जल्द ही बदलने वाली है। करोड़ों की लागत से ओल्ड फरीदाबाद, न्यू टाउन और बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन का जीर्णोद्धार कार्य जारी है। यह स्टेशन आने वाले दिनों में उच्च स्तरीय सुविधाओं से लैस होंगे। रेलवे स्टेशन पर पार्किंग से लेकर मुसाफिरों के ठहरने की व्यवस्था होगी। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से इनकी सौगात जनता को देंगे।

देशभर में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बन रहे रेलवे स्टेशनों को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल रूप से इन कार्यक्रमों में जुड़ेंगे। जिसमें ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के साथ बल्लभगढ़ और न्यू टाउन रेलवे स्टेशन के जीर्णोद्धार के लिए भी करोड़ों रुपये मिलेंगे। बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन पर करीब 48 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य प्रगति पर है। इसमें रेलवे स्टेशन का निर्माण, फुट ओवर ब्रिज, प्लेटफार्म, शेल्टर व यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए इलेक्ट्रिक एस एंड टी सहित अन्य सुविधाएं शामिल हैं। इसके अलावा न्यू टाउन रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों पर करीब 35 करोड़ रुपये रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें भवन सुधार कार्य, फुट ओवर ब्रिज, प्लेटफार्म, शेल्टर व यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए इलेक्ट्रिक एस एंड टी सहित अन्य कार्य शामिल है।
विज्ञापन


262 करोड़ से फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर हो रहा काम
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 262 करोड़ रुपये की लागत से फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर विकास कार्य जारी है। ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाए जाने की योजना है। योजना के तहत लोगों को स्टेशन पर प्राथमिक मेडिकल केंद्र, एटीएम, पूजा स्थल की सुविधा भी दी जाएगी। वहीं सिटी सेंटर की तरह विकसित होने वाले शॉपिंग व कैफेटेरिया में भी कई तरह की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा स्टेशन के अंदर दो नए फुटओवर ब्रिज भी बनेंगे। साथ ही स्टेशन का ज्यादातर एरिया वातानुकूलित रहेगा। कंप्यूटरीकृत उद्घोषणा व्यवस्था होगी। इसके अलावा सुरक्षा के लिए भी पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। यहां टिकट बुकिंग-रिजर्वेशन और अन्य सेवाओं में यात्रियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए हेल्प डेस्क भी होंगे। वहीं लिफ्ट-एस्केलेटर की सुविधा के साथ पूरा स्टेशन दिव्यांग फ्रेंडली होगा। मल्टी-लेवल पार्किंग सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे ओवरब्रिज बनाने की तैयारी
लोगों की सहूलियत और हादसों को रोकने के लिए रेलवे फाटकों के स्थान पर रेलवे ओवरब्रिज बनाने की तैयारी है। लंबे समय से लोग इसकी मांग भी कर रहे थे, सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शहर के रेलवे फाटकों पर तैयार होने वाले रेलवे ओवरब्रिज की सौगात देंगे। कुल 376.11 करोड़ रुपये की लागत से फरीदाबाद और पलवल जिले में विभिन्न रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण होगा। इसके अलावा सराय फाटक फरीदाबाद के स्थान पर रेलवे ओवरब्रिज, मुजेसर सड़क पर फाटक के स्थान पर रेलवे ओवरब्रिज बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed