फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Railway passengers struggling daily with filth and water shortage

Faridabad News: गंदगी और पानी की किल्लत से रोजाना जूझ रहे रेलयात्री

Fri, 01 Aug 2025 07:30 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Fri, 01 Aug 2025 07:30 PM IST
विज्ञापन
Railway passengers struggling daily with filth and water shortage
रेलवे स्टेशन बल्लभगढ़, फरीदाबाद न्यू टाउन, ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन की हालत खराब
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर के तीन प्रमुख रेलवे स्टेशन बल्लभगढ़, फरीदाबाद न्यू टाउन और ओल्ड फरीदाबाद की हालत इन दिनों बेहद खराब है। यात्रियों को यहां रोजाना गंदगी, शौचालय की बदहाल स्थिति और निर्माणाधीन कार्यों के कारण कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन पर पेयजल की भारी कमी देखी जा रही है। प्लेटफार्म पर लगे प्याऊ से टंकियों में पानी नहीं आता। यात्रियों को गर्मी में पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। महंगी पानी की बोतल खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ता है। स्टेशन पर साफ-सफाई भी संतोषजनक नहीं है, जिससे बीमारियों का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन


फरीदाबाद न्यू टाउन रेलवे स्टेशन की स्थिति भी कुछ अलग नहीं है। प्लेटफार्म पर कचरे के ढेर और शौचालय की गंदगी से यात्रियों को भारी असुविधा हो रही है। यहां सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। यात्रियों का कहना है कि शिकायत के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन कार्य के चलते यात्रियों को रास्ता तय करने में मुश्किल हो रही है। स्टेशन परिसर में कई जगह गड्ढे और टूटे हुए फर्श के कारण बुजुर्ग व बच्चों को चलने में परेशानी हो रही है। इसके अलावा शौचालयों की स्थिति भी यहां बेहद खराब है। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि स्टेशन परिसरों की साफ-सफाई, पीने के पानी की व्यवस्था और निर्माण कार्यों को जल्द पूरा किया जाए, ताकि आम यात्रियों को राहत मिल सके।

वर्जन
हर दिन स्टेशन पर गंदगी और पानी की कमी से जूझना पड़ता है। बल्लभगढ़ स्टेशन पर पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है और शौचालय की हालत भी बेहद खराब है। ऐसे में यात्रा करना बहुत मुश्किल हो गया है। - सुमन, महिला यात्री

हम रोजाना इन स्टेशनों से सफर करते हैं, लेकिन हालत दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। न पीने का साफ पानी है, न शौचालय की सही व्यवस्था। यात्रा से पहले ही परेशानी शुरू हो जाती है।
- राजेश, यात्री
00

शिकायतों का अधिकारियों ने लिया संज्ञान, कराई सफाईफरीदाबाद। फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर गंदगी की बढ़ती समस्या की शिकायतें पिछले कई दिनों से रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारियों को मिल रहीं थीं। इसी को देखते हुए शुक्रवार से विशेष स्वच्छता अभियान शुरू किया गया। यह अभियान रेलवे बोर्ड के निदेशक जनरल हरी शंकर वर्मा के नेतृत्व में चलाया गया, जो रेल कार संख्या 11058 से नई दिल्ली से फरीदाबाद पहुंचे।

इस अभियान के तहत रेलवे कर्मचारियों व अधिकारियों ने श्रमदान किया गया। इसमें प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय और स्टेशन परिसर की साफ-सफाई की गई। कार्यक्रम में पौधरोपण, नुक्कड़ नाटक, स्वच्छता की शपथ, बैनर व पोस्टर के माध्यम से जनजागरूकता बढ़ाने जैसे कई गतिविधियां शामिल रहीं। स्टेशन पर स्वच्छता सेल्फी बूथ की स्थापना भी की गई, जिससे यात्री स्वच्छता के प्रति जागरूक हो सकें। कार्यक्रम में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों, स्काउट्स, गाइड्स, व स्थानीय स्वयंसेवकों ने भी भाग लिया। रेलवे प्रशासन ने यह संदेश दिया कि स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने में सभी की भागीदारी जरूरी है। यात्रियों से भी अपील की गई कि वे स्टेशन को स्वच्छ बनाए रखें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed