फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Raids were conducted on warehouses making Rasgulla

Faridabad News: रसगुल्ला बनाने वाले गोदामों पर मारा छापा

Wed, 10 Sep 2025 12:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Raids were conducted on warehouses making Rasgulla
स्वास्थ्य विभाग ने रसगुल्लों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में मिलावटी और अस्वच्छ मिठाइयों पर रोक लगाने के लिए मंगलवार को एनआईटी स्थित मां शेरावाली और कृष्ण फोरम में छापा मारा गया। इस दौरान मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, फूड एंड सेफ्टी विभाग और पॉल्यूशन डिपार्टमेंट की संयुक्त टीमें मौजूद थीं। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारा।


इस दौरान अधिकारियों ने दोनों गोदामों की गंदगी, बदबू, बिना अनुमति बॉयलर पाया। साफ-सफाई व्यवस्था और हाइजीन की जांच की गई। जांच में कई खामियां सामने आईं। फूड एंड सेफ्टी विभाग के अधिकारी पुनीत शर्मा ने बताया कि गोदामों में करीब 250 किलो तक तैयार रसगुल्ले मिले, जिन्हें बाहर सप्लाई करने के लिए रखा गया था। स्वास्थ्य विभाग ने मौके से रसगुल्लों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। पुनीत शर्मा ने बताया कि यदि जांच रिपोर्ट में मिठाई के सैंपल फेल पाए जाते हैं, तो संबंधित गोदाम मालिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed