{"_id":"649f0e08150269ca090e3f15","slug":"raghav-in-the-top-three-in-the-district-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-7996-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दोबारा उत्तरपुस्तिका जांच में 6 अंक बढ़े, राघव ने जिले में टॉप तीन में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दोबारा उत्तरपुस्तिका जांच में 6 अंक बढ़े, राघव ने जिले में टॉप तीन में
Fri, 30 Jun 2023 10:46 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Fri, 30 Jun 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
दोबारा उत्तरपुस्तिका जांच में छह अंक बढ़े, राघव ने जिले में टॉप तीन में
हरियाणा बोर्ड : 12वीं कॉमर्स का छात्र पहले चौथे नंबर पर था, परिजनों ने जताई खुशी
हेमलता रावत
बल्लभगढ़। उत्तरपुस्तिका की दोबारा जांच में छह अंक बढ़ने पर गांव अटाली स्थित एमबीएल पब्लिक स्कूल के 12वीं के छात्र राघव को जिले में दूसरा स्थान मिला है। इससे पहले राघव चौथे नंबर पर था। इससे परिवार वाले खुश हैं।
एमबीएल स्कूल के चेयरमैन सुभाष चौधरी और प्रधानाचार्य महेश बंसल ने बताया कि हरियाणा बोर्ड से 12वीं कॉमर्स में राघव को 483 अंक मिले थे। उसे लगा कि हिंदी और बिजनेस में कम अंक मिले हैं। इस वजह से राघव ने दोबारा कापी जांच के लिए आवेदन किया था। शुक्रवार को परिणाम आया।
इसमें राघव के हिंदी में दो अंक की बढ़ोतरी करते हुए 94 अंक प्राप्त किए, जबकि बिजनेस में चार अंक की बढ़ोतरी के साथ 96 अंक प्राप्त किए। ऐसे में राघव के परिणाम में छह अंक की बढ़ोतरी हो गई और जिले का दूसरे नंबर का टॉपर बन गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जिले का पहले नंबर का टॉपर भी उनके स्कूल का अमन है। उसने 12वीं में 491 अंक प्राप्त किए हैं। दोनों छात्र ने जिले के साथ स्कूल व परिवार वालों को नाम रोशन किया है। राघव के पिता सतपाल का कहना है कि अगर बोर्ड द्वारा सही तरीके से चेकिंग की जाती तो उनके बच्चे को दोबारा से फार्म भरने की आवश्यकता नहीं होती। हर बच्चे के लिए एक-एक अंक काफी मायने रखता है।