{"_id":"5f2d45258ebc3e62254e1d7f","slug":"quarrel-between-two-sides-people-many-injured-faridabad-news-noi528270533","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवेशी को पानी पिलाने से टोकने पर चलीं लाठियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मवेशी को पानी पिलाने से टोकने पर चलीं लाठियां
विज्ञापन
बल्लभगढ़। भाटिया कॉलोनी में एक युवक के खाली मैदान में लगे पाइप से भैंसों को पानी पिलाना ओयो होटल में ठहरे लोगों को पसंद नहीं आया। युवकों ने पशुपालक को वहां से अपनी भैंसों को ले जाने और पानी नहीं पिलाने के लिए कहा। कहासुनी में मामला इतना बढ़ गया कि युवकों ने पशुपालक और बीच बचाव के लिए आए एक युवक पर हमला कर दिया। थाना शहर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की है।
भाटिया कॉलोनी निवासी महेश कुमार ने बताया कि रात करीब 11 बजे वह अपनी भैंसों को बांधने गया था। वहां भैंसों को पानी पिलाने के लिए जब वह पाइप लगा रहा था तभी सामने स्थित ओयो होटल से कृष्ण आया और गाली देने लगा। विरोध करने पर दोनों में हाथापाई हो गई। मामला बढ़ता देख पड़ोस में रहना वाला मुनीम बीच बचाव कराने लगा।
आरोप है कि कृष्ण ने मुनीम के सिर पर रॉड से हमला कर दिया। कुछ देर बाद करीब डेढ़ दर्जन युवक तलवार, तमंचा, लोहे के रॉड लेकर आए और उसको पीटना शुरू कर दिया। पिटाई से बेहोश हो जाने पर हमलावर महेश को मृत समझकर भाग गए। गंभीर हालत में महेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना आदर्श नगर पुलिस ने वेदप्रकाश, धीरज, मुकुल, सन्नी सहित डेढ़ दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महेश का आरोप है कि हमलावर ओयो होटल में रोज शराब पीकर झगड़ा करते हैं। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।