फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Public utility items will be made from plastic waste

Faridabad News: प्लास्टिक के कचरे से बनेंगी जनसुविधा से जुड़ीवस्तुएं

Wed, 04 Jun 2025 12:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Public utility items will be made from plastic waste
डबुआ मंडी में ईको एम्पॉवर प्रोजेक्ट की शुरुआत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। डबुआ मंडी में मंगलवार को एनआईटी-86 के विधायक सतीश कुमार फागना ने ईको एम्पॉवर प्रोजेक्ट का औपचारिक शुभांरभ किया। यह पहल परनो-रिका इंडिया फाउंडेशन, द सोशल लैब और फरीदाबाद मार्केट कमेटी के सहयोगी से शुरु की गई है।

विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री लगातार स्वच्छता की आवश्यकता पर जोर देते रहे हैं और समाज के हर व्यक्ति की इसमें भागीदारी जरूरी है। उन्होंने मंडी के व्यापारियों से अपील की कि वे अपने प्रतिष्ठानों पर डस्टबिन और झाड़ू की व्यवस्था करें और मंडी को साफ-सुथरा बनाए रखने में सहयोग दें।
विज्ञापन


परनो-रिका फाउंडेशन की महाप्रबंधक अवंतिका सिंह ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत हर साल करीब 85,000 किलोग्राम प्लास्टिक कचरा रिसाइकल किया जाएगा। इस प्लास्टिक से जनसुविधा से जुड़ी वस्तुएं तैयार की जाएंगी, जो मंडी परिसर में उपयोग की जाएंगी। इस कार्यक्रम में भाजपा नेता कविंदर फागना, मार्केट कमेटी सचिव यदुराज यादव, वार्ड पार्षद भगवान सिंह, टीएसएल कंपनी के प्रबंधक ऋषभ, मंडी के पूर्व प्रधान हर्ष आहूजा, तथा अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed