फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Public service programs conducted in the district under the 'Seva Sankalp Abhiyan'

Faridabad News: सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में चले जनसेवा कार्यक्रम

Sat, 19 Sep 2026 11:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Public service programs conducted in the district under the 'Seva Sankalp Abhiyan'
रक्तदान शिविर, भंडारा, पौधरोपण और स्कूलों में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत जिले में जनसेवा, सामाजिक सरोकार, पर्यावरण संरक्षण और विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के तहत किसानों और विवाह शगुन योजना के लाभार्थियों ने सरकारी योजनाओं से मिले लाभ के अनुभव साझा किए। वहीं रक्तदान शिविर, भंडारा, पौधरोपण और स्कूलों में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

जवाहर कॉलोनी निवासी महेश कुमार ने बताया कि बेटी के विवाह के बाद मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना की जानकारी मिलने पर आवेदन किया और 51 हजार रुपये की राशि मिली। इससे विवाह खर्च का बोझ कम हुआ। फरीदाबाद निवासी मधुमय कुमार ने अंतरजातीय विवाह के बाद ऑनलाइन आवेदन किया। उन्होंने बताया कि पूरी प्रक्रिया और दस्तावेज अपलोड करने की सुविधा ऑनलाइन होने से सरकारी कार्यालय या कोर्ट के चक्कर नहीं लगाने पड़े और समय बचा।
विज्ञापन


सेक्टर-59, मथुरा रोड स्थित बोहरा रबर प्राइवेट लिमिटेड में स्वास्थ्य विभाग ने रक्तदान शिविर लगाया। इसमें 46 लोगों ने पंजीकरण कराया और 35 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराना और रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-10 में भंडारा लगाया गया, जिसमें विधायक मूलचंद शर्मा और डॉ. प्रदीप वशिष्ठ ने प्रसाद वितरित किया। अंबेडकर चौक स्थित मॉडल संस्कृति स्कूल में विधायक ने पौधरोपण कर विद्यार्थियों से संवाद किया और रंगोली-चित्रकारी देखी। विद्यार्थियों को पौधों की देखभाल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। विभिन्न स्कूलों में रंगोली, भाषण, चित्रकला, सुलेख और लेखन प्रतियोगिताएं कराई गईं। एनआईटी-1, छायंसा, झाड़सैंतली समेत कई स्कूलों में भाषण प्रतियोगिताएं हुईं, जबकि सेक्टर-75, बिजोपुर सहित विद्यालयों में रंगोली प्रतियोगिताएं हुईं। सेक्टर-15 के विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल में ‘विकसित भारत’ विषय पर भाषण व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुई। खेड़ी कलां के परमहंस स्कूल में ‘मेरे सपने का भारत-सेवा संकल्प अभियान’ विषय पर गतिविधियां हुईं। भैंसरावली, एनआईटी-5, मुजेसर, मादलपुर, गौंछी, मच्छगर, सेक्टर-55, छांयसा, संजय कॉलोनी, मोहना और बुखारपुर समेत विभिन्न स्कूलों में चित्रकला व रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed