{"_id":"62e4193d8bf40e721339336d","slug":"public-beat-the-young-man-fiercely-for-molesting-condition-critical-faridabad-news-noi662182898","type":"story","status":"publish","title_hn":"बल्लभगढ़: युवती से छेड़छाड़ करने पर युवक की पिटाई, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बल्लभगढ़: युवती से छेड़छाड़ करने पर युवक की पिटाई, हालत गंभीर
Sun, 31 Jul 2022 01:06 PM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 01:06 PM IST
सार
परिजनों का आरोप है कि युवक को थाने ले जाने के बाद पुलिस द्वारा जमकर पीटा गया। जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हुआ है। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। युवक आईसीयू में है और उसकी हालत अभी नाजुक है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बल्लभगढ़ में एक युवती से छेड़छाड़ करने पर युवक को पब्लिक ने जमकर पीट डाला, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पिटाई करने के बाद युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। थाना शहर पुलिस को खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों में से किसी के द्वारा शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर परिजनों का आरोप है कि युवक को थाने ले जाने के बाद पुलिस द्वारा जमकर पीटा गया। जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हुआ है। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। युवक आईसीयू में है और उसकी हालत अभी नाजुक है।
विज्ञापन
बल्लभगढ़ निवासी एक किशोर (17) अपने दोस्तों के साथ 27 जुलाई की शाम को कपड़े खरीदने के लिए दोस्तों के साथ बल्लभगढ़ बाजार गया हुआ था। आरोप है कि तभी उसने ऑटो में जा रही एक युवती को छेड़ दिया। बाजार में मौजूद लोगों के द्वारा युवक की जमकर पिटाई की गई। उसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
पुलिस किशोर को थाने ले गई। वहीं, इसकी सूचना युवक के परिजनों को दी। मां का आरोप है कि बेटे के साथ थाने में भी जमकर पिटाई की गई। जिससे उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
शहर थाना पुलिस के एसएचओ सत्यवान का कहना है कि शिकायत नहीं आई है और पुलिस पर लगाए गए आरोप झूठे हैं। बाजार में किसी लड़की के साथ छेड़खानी की थी। उसके बाद पब्लिक ने उसे पीटा थ। पुलिस उसे चौकी लेकर आई और बाद में अस्पताल में भर्ती कराया। अगर परिजन आरोप लगा रहे हैं तो जांच की जाएगी।