{"_id":"696939a1c8cc3c9c59033ca7","slug":"public-accounts-committee-inspected-atal-medical-college-chhanyasa-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-60486-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अटल मेडिकल कॉलेज छांयसा का लोक लेखा समिति ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अटल मेडिकल कॉलेज छांयसा का लोक लेखा समिति ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
अटल मेडिकल कॉलेज छांयसा का लोक लेखा समिति ने किया निरीक्षण, 30 अप्रैल तक सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। छांयसा स्थित अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की व्यवस्थाओं को परखने के लिए हरियाणा विधानसभा की लोक लेखा समिति ने गुरुवार को संस्थान का विस्तृत निरीक्षण किया। समिति की अध्यक्षता विधायक चौधरी अफताब अहमद ने की।
निरीक्षण के दौरान समिति के सदस्यों ने ओपीडी, वार्ड, आपातकालीन सेवाओं और अन्य विभागों का दौरा कर मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं, मानव संसाधन और उपलब्ध मेडिकल उपकरणों की समीक्षा की। समिति ने अस्पताल में सीटी स्कैन, एमआरआई जैसी आधुनिक जांच सुविधाओं की उपलब्धता पर विशेष जोर दिया।
लोक लेखा समिति ने स्पष्ट निर्देश दिए कि आमजन को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं देना सरकार की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कॉलेज प्रशासन ने समिति को आश्वासन दिया कि 30 अप्रैल तक सभी जरूरी चिकित्सा सुविधाएं चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध करा दी जाएंगी।
विज्ञापन
समिति ने तय समय-सीमा में कार्य पूरा करने और गुणवत्ता से कोई समझौता न करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त आयुष सिन्हा, एसडीएम बल्लभगढ़ मयंक भारद्वाज, सीएमओ डॉ. जयंत आहूजा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और चिकित्सक मौजूद रहे।