फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   PTI on strike

पीटीआई ने किया विधानसभा कमेटी के समक्ष प्रदर्शन

Fri, 24 Jul 2020 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
PTI on strike
फरीदाबाद। लघु सचिवालय के बाहर धरने पर बैठे बर्खास्त पीटीआई शिक्षकों ने हरियाणा विधानसभा की स्वास्थ्य एवं शिक्षा कमेटी में समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। कमेटी के आगमन के मद्देनजर एहतियातन पुलिस प्रशासन ने सचिवालय के गेट पर भारी पुलिस बल तैनात किया हुआ था।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग से बर्खास्त पीटीआई लघु सचिवालय के बाहर धरना दे रहे हैं। ऐसे में शुक्रवार को विधानसभा की कमेटी के आगमन के मद्देनजर सचिवालय के बाहर कड़ी सुरक्षा की गई थी। कमेटी के आने और जाने के दौरान धरने पर बैठे पीटीआई शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस ने उनके आसपास घेराबंदी कर ली थी ताकि वे आगे न आ जाएं। वहीं, शुक्रवार को धरने पर बैठे पीड़ित पीटीआई शिक्षकों को अखिल भारतीय जाट महासभा ने अपना समर्थन दिया। महासभा के बल्लभगढ़ प्रधान अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे। महासभा ने भी निकाले गए पीटीआई के समर्थन में उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। पीटीआई 47 दिन से धरने पर बैठे हुए हैं लेकिन सरकार का कोई भी नुमाइंदा इनकी बात सुनने के लिए तैयार नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed