फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Protests were carried out by the procession of the municipal corporation, people of Parvatiya colony are upset with the problem of sewer

नगर निगम की शव यात्रा निकाल किया प्रदर्शन, सीवर की समस्या से परेशान हैं पर्वतिया कॉलोनी के लोग

Thu, 08 Apr 2021 05:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 05:43 PM IST
विज्ञापन
Protests were carried out by the procession of the municipal corporation, people of Parvatiya colony are upset with the problem of sewer
फरीदाबाद वार्ड पांच पर्वतीया कालोनी के निवासी सीवरेज की समस्या को लेकर गुस्साए लोग नगर निगम की अ? - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। वार्ड नंबर-5 स्थित पर्वतिया कॉलोनी में सीवर की समस्या से परेशान स्थानीय लोगों ने बृहस्पतिवार को नगर निगम की शव यात्रा निकाली। यात्रा पर्वतिया कॉलोनी से शुरू होकर निगम मुख्यालय पर पहुंची। जहां लोगों ने निगमायुक्त कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकारी अभियंता ओपी कर्दम ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन देकर वापस लौटाया।
विज्ञापन

वॉर्ड नंबर-5 स्थित पर्वतिया कॉलोनी के गली नंबर 74, 75, 76, 77, 78 और 79 में लंबे समय से सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। कुछ समय पहले समस्या की शिकायत एक युवती ने सीएम को ट्वीट के माध्यम से की थी। उसकी बरात आने तक गली साफ रही, लेकिन अब फिर हालात बदतर हो गए हैं। मामला नगर निगम की बजट बैठक में भी उठाया गया। इस दौरान मुख्य अभियंता रामजी लाल ने 43 लाख रुपये की लागत से नई सीवर लाइन डाले जाने की बात कही थी।
विज्ञापन

पिछले दिनों पर्वतिया कॉलोनी की रहने वाली दीक्षा जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को ट्वीट कर उनकी गली से गंदे पानी की निकासी कराने की मांग की थी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि वह गर्भवती हैं। दवाई लेने के लिए घर से बाहर निकलने के लिए भी गली में रास्ता नहीं है। हालांकि इसके बाद भी नगर निगम ने कोई कार्रवाई नहीं की। निगम अधिकारियों की कार्यशैली से परेशान होकर बृहस्पतिवार को लोगों ने स्थानीय नागरिक राम सिंह के नेतृत्व में नगर निगम की शव यात्रा निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed