फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Protest against builder outside District Registrar Office

Faridabad News: जिला रजिस्ट्रार कार्यालय के बाहर बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन

Sat, 04 Oct 2025 12:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Protest against builder outside District Registrar Office
रॉयल हेरिटेज सोसाइटी के निवासियों का आरोप, आरडब्ल्यूए को रद्द कराने की हो रही कोशिश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-70 स्थित रॉयल हेरिटेज सोसाइटी के निवासियों और आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने शुक्रवार को जिला रजिस्ट्रार कार्यालय के बाहर बिल्डर के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बिल्डर सोसाइटी का हैंडओवर नहीं कर रहा है और आरडब्ल्यूए को रद्द कराने के लिए झूठी शिकायतें दर्ज करवा रहा है।

आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों का कहना है कि बिल्डर ने सोसाइटी में रहने वाले अपने कर्मचारियों के माध्यम से जिला रजिस्ट्रार कार्यालय में आरडब्ल्यूए की वैधता पर सवाल उठाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। शुक्रवार को इसी शिकायत की सुनवाई थी, जिसके दौरान बड़ी संख्या में निवासी और आरडब्ल्यूए सदस्य विरोध जताने पहुंचे और शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


निवासी अमर शर्मा ने बताया कि वर्ष 2017 में सोसाइटी का पजेशन दिया गया था। नियमानुसार, पांच साल के भीतर सोसाइटी का हैंडओवर होना चाहिए था, लेकिन बिल्डर टालमटोल कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिल्डर न सिर्फ सोसाइटी का प्रबंधन अपने पास रखना चाहता है, बल्कि आरडब्ल्यूए को निष्क्रिय करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहा है। कभी बिजली काट दी जाती है, तो कभी सदस्यों को धमकाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-वर्जन

मुझे अपना कोई पक्ष नहीं देना है। हाईकोर्ट में मामला चल रहा है। - देवेंद्र गुप्ता, एमडी, पीवोटल इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed