{"_id":"670ec9e79cf2948b050cedd4","slug":"protest-against-builder-for-not-giving-land-faridabad-news-c-26-1-del1005-32335-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जमीन नहीं देने पर बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जमीन नहीं देने पर बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
खरीदारों ने 500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नीलम अजरौंदा मेट्रो स्टेशन के नजदीक बने फरीदाबाद डब्ल्यूटीसी (वर्ल्ड ट्रेड सेंटर) के कार्यालय पर जमीन खरीदारों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। जमीन खरीदारों ने बिल्डर पर 500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उनका कहना था कि बिल्डर ने करीब दो वर्ष पहले रुपये लिए है, उसके बाद भी जमीन नहीं दे रहा है। इसकी शिकायत संबंधित कार्यालय (डब्ल्यूटीसी) में कई बार की गई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
जमीन खरीदारों का कहना है कि दो हजार से अधिक लोगों ने करीब ढाई साल पहले बिल्डर से सेक्टर 111 और 114 में जमीन खरीदी थी। जमीन को जल्द से जल्द देने का वादा किया गया था। इस दौरान 15 से 20 लाख रुपये भी लिए गए थे। डब्ल्यूटीसी के साथ लोगों ने एक अनुबंध पर हस्ताक्षर भी किए थे कि अगर जमीन दो साल बाद नहीं मिलती है तो उसके पैसे वापस कर दिए जाएंगे। एक ग्राहक विनोद कुमार का कहना है कि एक वर्ष पहले बिल्डर ने कुछ लोगों को चेक भी दिए, लेकिन जब लोगों ने उस चेक को बैंक में लगाया तो वह बाउंस हो गया। इसकी शिकायत की गई तो उन्होंने पैसे वापस करने का आश्वासन दिया। आरोप है कि जमीन का भुगतान करने के बावजूद आजतक लोगों को प्लॉट व रुपये वापस नहीं मिल रहे है। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि लोन पर पैसे लेकर प्लॉट खरीदे थे। लेकिन अब वह सारा रुपये फंस गए है। इसके बाद लोगों ने पुलिस आयुक्त के कार्यालय में जाकर बिल्डर के खिलाफ शिकायत दी।
विज्ञापन