फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Prostitution busted in guest house

ढाई हजार में कमरे सहित उपलब्ध कराते थे विदेशी युवती

Sun, 25 Sep 2022 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Prostitution busted in guest house
फरीदाबाद। शनिवार देर रात पुलिस ने सेक्टर-21डी के गेस्ट हाउस में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से आठ युवतियां सहित ग्यारह लोगों को पकडा है। गेस्ट हाउस के संचालक ढाई हजार रूपये में कमरे सहित युवतियां उपलब्ध करा रहे थे। इसके लिए फोन पर युवतियों की फोटो पहले ही भेज दी जाती थी। सारा खेल फोन पर ही चल रहा था। पुलिस ने केस दर्ज कर तीन आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन

एसीपी ट्रैफिक विनोद कुमार को सूचना मिली कि सेक्टर-21डी कोठी नंबर 42 में रॉयल रेजिडेंसी नाम के गेस्ट हाउस में देह व्यापार चलता है। उन्होने एनआईटी महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर माया रानी व एनआईटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनीता की टीम को साथ लेकर रेड की योजना बनाई। इसके लिए एक सिपाही को फर्जी ग्राहक बनाकर वाट्स-एप के जरिये गेस्ट हाउस संचालक संपर्क किया गया। संचालक ने कहा वह वह पांच हजार रुपये में दो युवतियां उपलब्ध कराएगा। इसमें नेपाल, नार्थ ईस्ट व दिल्ली एनसीआर की युवतियां शामिल हैं। पहले आरोपी ने कुछ युवतियों के फोटो भी भेजे। सौदा तय होने के बाद संचालक ने लोकेशन भेजकर सिपाही को गेस्ट हाउस बुला लिया। यहां कई युवती मौजूद थी। पैसे देने के बाद सिपाही ने पहले से तैयार पुलिस टीम को इशारा कर दिया। टीम ने छापेमारी कर मौके से आठ युवतियों व तीन युवकों को पकड लिया। युवतियों ने बताया गेस्ट हाउस संचालक जितेंद्र उर्फ जीतू उनसे देह व्यापार कराता है। गेस्ट हाउस सुलेंद्र और निखिल का है। उन्होंने इसे जितेंद्र को किराए पर दे रखा है। इसके अलावा कई अन्य जो गाडी से पूरे रेकेट को चलाते हैं वे फरार हैं। थाना एनआईटी प्रभारी इंस्पेक्टर सुनीता ने बताया गेस्ट हाउस में चार युवक सट्टा खेलते हुए भी पाए गए। सभी को थाने लाकर केस दर्ज किया गया है। फरार अरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed