फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Property dealer murdered by cutting with an axe.

Faridabad News: कुल्हाड़ी से काटकर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या

Sun, 14 Jan 2024 11:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Property dealer murdered by cutting with an axe.
- गांव में प्लाॅट दिखाने गया था मृतक, खेत में दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। थाना भूपानी इलाके के गांव नचौली में रविवार शाम एक प्रॉपर्टी डीलर की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। सूचना पाकर थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। हत्या का आरोपी गांव के ही लोगों पर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतक की पहचान गांव नचौली निवासी राम सेवक (54) के रूप में हुई है। वह प्रॉपर्टी डीलर का काम करते थे। इन दिनों वह गांव तिलौरी खादर व नाला पार इलाके में प्लाटिंग कर रहे थे। रविवार शाम करीब तीन बजे वह किसी को प्लॉट दिखाने जा रहे थे। रास्ते में कुछ लोगों ने उन पर लात-घूंसे, डंडे, रॉड व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। कुल्हाड़ी से उनपर कई वार किए गए जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन- फानन में उन्हे पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। गांव के लोगों का कहना है प्रॉपर्टी डीलिंग को लेकर उनके ही गांव के कुछ व्यक्तियों से उनकी रंजिश चल रही थी। प्रॉपर्टी विवाद को लेकर उनकी हत्या कर दी गई। वारदात के दौरान साथ मौजूद युवक ने हमलावरों की पहचान कर ली गई है। मृतक के परिजनों के मुताबिक हमलावर करीब दस से बारह की संख्या में थे। थाना प्रभारी महेंद्र पाठक ने बताया मामले की जांच की जा रही है। कुछ संदिग्धों के घर छापेमारी की गई है। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed