फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Property dealer injured by stabbing

फ्लैट पर बुलाकर प्रोपर्टी डीलर को चाकू मारकर किया घायल

Tue, 10 Nov 2020 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Property dealer injured by stabbing
फरीदाबाद। सेक्टर-86 स्थित हैप्पी होम सोसाइटी में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर को एक महिला व उसके साथी ने फ्लैट बेचने का झांसा देकर घर पर बुलाया और उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़ित जितिन शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह एनआईटी इलाके का रहने वाला है फिलहाल सेक्टर-86 स्थित एडोर हैप्पी होम सोसाइटी में रहता है और जमीनों की खरीद-फरोख्त का काम करता है। सात नवंबर को उसके मोबाइल पर उसके एक पुराने जानकर अमन गुप्ता का फोन आया। उसने कहा कि उसे अपना फ्लैट बेचना है एक बार आकर मिल लो। फ्लैट देखने के लिए जितिन उसके फ्लैट पर गया।
विज्ञापन

आरोप है कि अमन गुप्ता के फ्लैट पर बरखा गाखर नाम की एक महिला मौजूद थी। बरखा ने अमन से कहा कि दो दिन पहले इसने गाली गलौच की थी, इसको सबक सिखाओ। यह सुनकर अमन ने चाकू से जितिन पर वार कर दिया। कई बार वार से चाकू से जितिन की छाती, कमर, हाथ दाहिने हाथ की हथेली व कंधे पर चोट लग गई। जितिन के चाचा अनिल गेरा ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। थाना खेड़ी पुल ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed