फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Project to cut Faridabad-Noida travel time to 10 minutes pending for three decades.

Faridabad News: फरीदाबाद-नोएडा का सफर 10 मिनट में करने वाली परियोजना 3 दशक से लंबित

Thu, 10 Sep 2026 11:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Project to cut Faridabad-Noida travel time to 10 minutes pending for three decades.
लोक निर्माण विभाग दो बार फिजिबिलिटी रिपोर्ट मुख्यालय भेज चुका है, लेकिन मंजूरी नहीं मिल पा रही
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। फरीदाबाद और नोएडा के बीच सीधा सड़क संपर्क देने वाली करीब तीन दशक पुरानी फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद (एफएनजी) परियोजना अब भी कागजी मंजूरियों में अटकी है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) दो बार फिजिबिलिटी (व्यवहार्यता) रिपोर्ट मुख्यालय भेज चुका है, लेकिन मंजूरी नहीं मिल पा रही है। परियोजना लटकने से फरीदाबाद से नोएडा जाने वालों को करीब एक घंटे का चक्कर लगाना पड़ रहा है। परियोजना बनने पर यही सफर करीब 10 मिनट में पूरा होने की उम्मीद है।

परियोजना के फरीदाबाद हिस्से को लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग ने अलग-अलग स्तर पर सर्वे कराया है। विभाग की ओर से दो बार मुख्यालय भेजी गई फिजिबिलिटी रिपोर्ट में प्रस्तावित सड़क, जमीन और तकनीकी पहलुओं का अध्ययन किया गया है। हालांकि, मुख्यालय स्तर से अभी तक किसी सर्वे को अंतिम मंजूरी नहीं मिली है। इससे परियोजना की आगे की प्रक्रिया शुरू होने में देरी हो रही है।
विज्ञापन



सेक्टर-88 से यमुना तक नौ किमी सड़क

फरीदाबाद में प्रस्तावित एफएनजी मार्ग सेक्टर-88 के पास से शुरू होकर खेड़ी कलां और लालपुर होते हुए यमुना किनारे पहुंचेगा। यहां करीब 550 से 600 मीटर लंबा पुल बनाकर इसे नोएडा के चक मंगरोला और सेक्टर-168 क्षेत्र से जोड़ने की योजना है। जिले के करीब आठ गांवों की जमीन परियोजना के लिए आवश्यक है। फरीदाबाद की तरफ करीब नौ किलोमीटर सड़क बनाई जानी है। इसके बनने से नोएडा जाने वाले वाहन चालकों को कालिंदी कुंज होकर दिल्ली का लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यमुना पुल पर 460 करोड़ का अनुमान

यमुना पर प्रस्तावित पुल की लागत करीब 460 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसका खर्च हरियाणा और उत्तर प्रदेश द्वारा साझा किए जाने की योजना है। वहीं, फरीदाबाद हिस्से में सड़क और जमीन अधिग्रहण पर नवंबर 2024 में करीब 900 करोड़ रुपये का अनुमान था। अब जमीन और निर्माण लागत बढ़ने से कुल खर्च में इजाफा होने की संभावना है।

नोएडा में भी कई हिस्से अधूरे

करीब 56 किलोमीटर लंबी और छह लेन प्रस्तावित एफएनजी परियोजना का नोएडा वाला हिस्सा भी पूरी तरह तैयार नहीं है। नोएडा में करीब 23 किलोमीटर में से 11.6 किलोमीटर हिस्सा तैयार हुआ है। छिजारसी में 650 मीटर एलिवेटेड रोड, सोरखा के पास एक लेन और सेक्टर-143 के पास करीब 200 मीटर हिस्सा अधूरा है। हिंडन नदी के ऊपर प्रस्तावित हिस्से को भी मंजूरी का इंतजार है।



मामला विभागीय स्तर पर अटका

सरकार ने परियोजना का जिम्मा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को सौंपने की तैयारी की थी। इसको लेकर फरीदाबाद और नोएडा के पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की बैठक में चर्चा भी हुई। हालांकि, एनएचएआई ने परियोजना लेने से इन्कार कर दिया। इसके बाद मामला फिर विभागीय स्तर पर अटक गया।





इस परियोजना को लेकर पीडब्ल्यूडी की तरफ से कई स्तरों पर काम किया जा रहा है। समय-समय पर रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जा रही है।
- प्रकाश लाल, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed