फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Prohibition of putting treated water in Agra canal

Faridabad News: शोधित पानी के आगरा नहर में डालने से रोक

Fri, 07 Jul 2023 10:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
Prohibition of putting treated water in Agra canal
शोधित पानी के आगरा नहर में डालने से रोक
विज्ञापन

यूपी सिंचाई विभाग ने पानी डालने पर रोका
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। यूपी सिंचाई विभाग ने नगर निगम को आगरा नहर में सीवर शोधित पानी डालने से मना कर दिया है। ऐसे में मिर्जापुर से शोधित पानी को छोड़ने पर निगम के सामने समस्या आ गई है। हालांकि अन्य एसटीपी का पानी आगरा नहर में ही जा रहा है।

बता दें कि नगर निगम के प्रतापगढ़ और मिर्जापुर में तीन एसटीपी लगे हुए हैं। इसके अलावा एचएसवीपी और स्मार्ट सिटी लिमिटेड का भी सीवर संयंत्र है। नगर निगम के एसटीपी का शोधित पानी यूपी सिंचाई विभाग की आगरा नहर में डाला जा रहा है। अब नगर निगम मिर्जापुर के नए प्लांट का पानी भी आगरा नहर में डालना चाहता है। इसके लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों की नगर निगम फरीदाबाद के साथ हाल में बैठक हुई थी। इसमें यूपी के अधिकारियों ने नगर निगम को नहर में पानी डालने से मना कर दिया है। इससे निगम को अब पानी छोड़ने के लिए अतिरिक्त इंतजाम करने होंगे। नगर निगम के कार्यकारी अभियंता नितिन कादियान ने बताया कि यूपी सिंचाई विभाग ने एसटीपी का पानी नहर में डालने से रोक लगा दी है। इस बारे में अन्य विकल्पों को भी देखा जा रहा है। इससे पहले एसटीपी तक मेन लाइन डालने पर यूपी वन विभाग ने एनओसी देने में दो साल लगा दिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed