{"_id":"688bb8c7ccf99ea53b020554","slug":"program-organized-on-the-birth-anniversary-of-udham-singh-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-48313-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: उधम सिंह की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: उधम सिंह की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सराय ख्वाजा स्थित राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वीर शहीद उधम सिंह की जयंती पर एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन बृहस्पतिवार को किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की जूनियर रेड क्रॉस, गाइड्स और सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड इकाई के सहयोग से हुआ।
प्राचार्य रविन्द्र मनचंदा ने छात्रों को संबोधित करते हुए वीर उधम सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लेने के लिए उधम सिंह ने 21 वर्षों तक प्रतीक्षा की और वर्ष 1940 में लंदन जाकर पंजाब के पूर्व गवर्नर माइकल ओ डायर को गोली मारकर शहीदों का प्रतिशोध लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी अध्यापकों और विद्यार्थियों ने उधम सिंह को नमन किया और उनके बलिदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।