फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Products made by rural women are a symbol of self-reliance: Panwar

ग्रामीण महिलाओं के बनाए गए उत्पाद स्वावलंबन का प्रतीक: पंवार

Tue, 28 Jan 2025 11:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Products made by rural women are a symbol of self-reliance: Panwar
पंचायत मंत्री ने मंत्री राजेश नागर के साथ सरस मेले में प्रदर्शनी का अवलोकन किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित एचएसवीपी मैदान में मंगलवार को सरस मेले का शुभारंभ हुआ। इस दौरान पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार और खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने सरस मेला परिसर में देश भर के विभिन्न राज्यों व हस्तकला की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके साथ ही मेले में पूर्व मंत्री एवं बल्लभगढ़ से विधायक मूलचंद शर्मा, डीसी विक्रम सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष राज कुमार वोहरा, जिला परिषद अध्यक्ष विजय सिंह व हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डाॅ. अमरिंदर कौर भी मौजूद रहे।

मेले में विकास एवं पंचायत मंत्री पंवार ने प्रदेश भर से आए स्वयं सहायता समूह की बहनों की ओर से तैयार किए गए पारंपरिक भोजन का स्वाद भी चखा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण महिलाओं की ओर से बनाए गए उत्पाद उनकी मेहनत, रचनात्मकता व स्वालंबन बनने का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि हरियाणा में करीब 60 हजार स्वयं सहायता समूह कार्य कर रहे हैं, जिनके माध्यम से 6 लाख परिवार अपनी आजीविका चला रहे हैं।उन्होंने कहा कि इस मेले के माध्यम से सरकार की ओर से ग्रामीण महिलाओं को एक बड़ा प्लेटफार्म मिल रहा है, जिससे वह अपने उत्पादों का देश व प्रदेशभर में पहुंचा सकें।
विज्ञापन

विकास एवं पंचायत मंत्री ने बताया कि अब तक करीब 1500 करोड़ रुपये की राशि स्वयं सहायता समूह को उपलब्ध करवाई जा चुकी है। ऐसे में राज्य में चार लाख लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें से अब तक एक लाख लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है। इसके बाद हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा. अमरिंदर कौर ने बताया कि मेले के मुख्य आकर्षण हस्तशिल्प और हस्तनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी ग्रामीण महिलाओं की ओर से तैयार की गई है। इनमें हैंडीग्राफ्ट, जैविक उत्पाद, पारंपरिक परिधान, घरेलू सजावट की वस्तुएं, फूडकॉट, विभिन्न राज्यों से आए स्वादिष्ट पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लेने का अवसर, सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोकनृत्य, संगीत और नाटक प्रस्तुतियां ग्रामीण भारत की समृद्ध संस्कृति धरोहर का दर्शाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरस मेले में जहां एक ओर स्टॉल के माध्यम से हस्तशिल्प कलाकारों की ओर से अपने उत्पादों की प्रस्तुति दिखाई गई है। वहीं, सांस्कृतिक मंच पर पद्मश्री अवार्डी महाबीर गुड्डू ने अपनी टीम के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस दौरान महाबीर गुड्डू ने सांस्कृतिक मंच से हरियाणा सरकार की कार्यशैली को संगीत विधा के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed