फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Procurement of 65,000 quintals of paddy at Mohana Mandi.

Faridabad News: मोहना मंडी में 65 हजार क्विंटल धान की खरीद

Thu, 01 Oct 2026 11:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Procurement of 65,000 quintals of paddy at Mohana Mandi.
छांयसा। मोहना अनाज मंडी में धान की आवक और खरीद जारी है। अब तक मंडी में करीब 65 हजार क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है। फिलहाल मंडी में मुख्य रूप से 1509 किस्म का धान ही बिक्री के लिए पहुंच रहा है। इसकी निजी खरीद की जा रही है। 1509 धान का अधिकतम भाव 4165 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंचने से किसान खुश नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

मंडी में पहुंच रही फसल को किसानों को उसकी गुणवत्ता के अनुसार अच्छा भाव मिल रहा है। वहीं अभी अधिकांश किसानों की धान की फसल खेतों में खड़ी हुई है। फसल पकने के बाद किसान इसकी कटाई कर मंडी में बिक्री के लिए लेकर आएंगे। ऐसे में आने वाले दिनों में मंडी में धान की आवक बढ़ने की संभावना है। मंडी सचिव ऋषि कुमार ने बताया कि अभी तक मंडी में निजी खरीद के तहत 1509 किस्म का धान ही अधिक मात्रा में पहुंच रहा है। इसकी खरीद निजी व्यापारियों द्वारा की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed