फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Problems of schools will be resolved on priority basis: Phaganna

विद्यालयों की समस्याओं को प्राथमिकता से दूर किया जाएगा: फागना

Mon, 01 Sep 2025 11:25 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Mon, 01 Sep 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Problems of schools will be resolved on priority basis: Phaganna
विधायक की अध्यक्षता में हुई एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के सभी विद्यालय प्रमुखों की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से सोमवार को दोपहर 12 बजे एनआईटी- 86 विधानसभा क्षेत्र के सभी विद्यालय प्रमुखों की बैठक आयोजित की गई। बैठक जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय स्थित बैठक कक्ष में हुई, जिसकी अध्यक्षता विधायक सतीश फागना ने की।



बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना, भवन से जुड़ी समस्याओं का समाधान निकालना और विद्यार्थियों की पढ़ाई पर सकारात्मक प्रभाव डालने वाली योजनाओं पर चर्चा करना रहा। विधायक फागना ने कहा कि विद्यालय बच्चों के भविष्य की नींव हैं और प्रशासन शिक्षा को लेकर गंभीर है। इसलिए विद्यालयों की समस्याओं को प्राथमिकता से दूर किया जाएगा। उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि वे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन




चर्चा के दौरान विशेष रूप से उन विद्यालयों की रिपोर्ट मांगी गई जिनकी इमारतें पुरानी और जर्जर हालत में हैं। साथ ही नए भवनों के निर्माण कार्य में हो रही देरी पर भी विस्तार से चर्चा की गई। जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि विभाग लगातार प्रयास कर रहा है कि किसी भी विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो। उन्होंने कहा कि भवन, संसाधन और शिक्षकों की उपलब्धता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




बैठक में यह भी तय किया गया कि सभी विद्यालयों को अपनी समस्याओं का लिखित विवरण नियमित रूप से शिक्षा विभाग को उपलब्ध कराना होगा, ताकि समय रहते समाधान निकाला जा सके। विधायक सतीश फागना ने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य से कोई समझौता नहीं होगा और क्षेत्र के स्कूलों को हर स्तर पर बेहतर बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार, उप जिला शिक्षा अधिकारी मनोज और बल्लभगढ़ से खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार समेत एनआईटी-86 विधानसभा क्षेत्र के सभी वरिष्ठ माध्यमिक, उच्च, माध्यमिक और प्राथमिक सरकारी विद्यालयों के प्राचार्य मौजूद रहे। सभी विद्यालय प्रमुख अपने-अपने स्कूल की वास्तविक स्थिति से जुड़ी रिपोर्ट लेकर बैठक में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed