{"_id":"5f4545e88ebc3e3d1850caac","slug":"problem-in-making-of-ration-card-in-ballabhgarh-faridabad-news-noi531934184","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशनकार्ड बनवाने में ही कट रहे दिन, नहीं आया राशन लेने का नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशनकार्ड बनवाने में ही कट रहे दिन, नहीं आया राशन लेने का नंबर
विज्ञापन
बल्लभगढ़ (कैलाश गठवाल)। तहसील में इन दिनों राशनकार्ड बनवाने के लिए लोगों को पूरे दिन चक्कर काटना पड़ रहा है। लॉकडाउन से पहले राशन लेने के लिए तहसील आने वालों को आज तक कार्ड नहीं मिला है। कुछ मामले तो ऐसे हैं जिन्हें सिर्फ पुराने कार्ड में नए सदस्य का नाम शामिल कराना है, लेकिन उन्हें भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तहसील स्थित खाद्य आपूर्ति विभाग के कार्यालय में फरियाद लेकर आने वाले लोगों को जवाब में केवल दो ही बातें सुनाई देती हैं। साइट बंद है और अटल सेवा केंद्र से काम करा लो। मजबूरी में लोग निजी साइबर कैफे संचालकों से संपर्क कर ज्यादा भुगतान करके अपना काम कराते हैं।
लोगों ने सुनाई अपनी परेशानी
कई दिनों से कार्यालय के चक्कर लगा रही हूं। राशन कार्ड में बेटी का नाम शामिल कराना चाहती हूं, लेकिन हर बार साइट नहीं चलने की बात कहकर वापस कर दिया जाता है।
गीता, आदर्शनगर
राशन कार्ड डिपो होल्डर के पास ही जमा है। डिपो संचालक ने कहा कि कार्ड गुम हो गया है। खाद्य आपूर्ति विभाग के कार्यालय से दूसरा मिल जाएगा। लगातार चक्कर लगाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। पांच सौ रुपये डिपो संचालक को देकर फिलहाल एक कागज बनवाया है जिसे देखकर डिपो संचालक राशन दे देता है।
विज्ञापन
- सुनीता, भगत सिंह कॉलोनी
कई महीनों से कार्ड बनवाने के लिए विभाग के चक्कर लगा रहे हैं। पहले कई बार राशन मिला लेकिन अब नहीं मिल रहा है। क्या समस्या है यह भी नहीं बताया जा रहा। कार्यालय के सामने एक नोटिस चिपका है कि दो दिन बाद साइट चलेगी लेकिन इस पर कोई तिथि नहीं है।
-भज्जू, पटेल नगर
जल्द ही समस्याओं का होगा हल
सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी जितेंद्र मित्तल का कहना है कि नए राशन कार्ड सरकार की तरफ से नहीं बनाए जा रहे हैं। फिलहाल केवल बिना राशन वाले कार्ड ही बनाए जा रहे हैं। कोरोना के समय दो महीने के लिए अस्थाई राशन कार्ड बनाए गए थे अब उनसे राशन नहीं मिलता। नाम दर्ज कराने का काम ऑनलाइन होने के कारण लोगों को अटल सेवा केंद्र में जाने के लिए कहा जाता है। साइट कई बार डाउन हो जाती है। इसलिए समस्या आती रहती है। जल्द लोगों की समस्याओं का हल निकाला जाएगा।