फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Private school bus catches fire in Faridabad, driver and conductor rescue children

फरीदाबाद: धू-धूकर जली निजी स्कूल बस, ड्राइवर और कंडक्टर ने बच्चों को बचाया; शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

Tue, 05 Sep 2023 12:20 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 05 Sep 2023 12:20 PM IST
विज्ञापन
Private school bus catches fire in Faridabad, driver and conductor rescue children
स्कूल बस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

गांव फत्तूपुरा रोड पर मंगलवार की सुबह काबूलपुर स्थित एकलोन कॉलेज की बस में तारों में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से चालक और परिचालकों ने सबसे पहले सभी छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला। गांव वासियों का आरोप है कि फायर बिग्रेड घटना स्थल पर 20 मिनट बाद पहुंची। तब तक बस जलकर खाक हो चुकी थी।

विज्ञापन


थाना तिगांव प्रभारी दलबीर सिंह का कहना है कि सुबह करीब 9:30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना प्राप्त हुई कि भुआपुर रोड पर एकलोन कॉलेज की बस में आग लग चुकी है। सूचना मिलते ही ईआरवी टीम और तिगांव थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गई। वहां पहुंचकर देखा तो बस में आग बहुत ज्यादा लगी हुई थी। पुलिस टीम ने गांव वासियों की मदद से छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला। 
विज्ञापन


फायर ब्रिगेड को सूचित किया जिस पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। पूछताछ करने पर सामने आया कि यह कॉलेज बस दिल्ली से छात्र लेकर कबूलपुर आ रही थी। यह एक सीएनजी बस है जिसमें वेयरिंग शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लग गई थी। सभी छात्र सुरक्षित हैं और किसी को जान माल की कोई हानि नहीं हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षतिग्रस्त होने के कारण पुलिस टीम द्वारा छात्रों को उनके कॉलेज तक पहुंचने के लिए वहां से जा रहे वाहनों को रोककर उनमें बैठाया गया। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि बस में आग बुझाने के कोई भी साधन मौजूद नहीं थे। समय पर यदि बच्चों को नहीं निकाला जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों के अनुसार, 20 से 25 मिनट तक गांव के लोगों द्वारा पानी डालने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी 20 मिनट बाद पहुंची। जब फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची तब तक लोगों ने आग पर काबू पा लिया था।

पहले भी हो चुका था हादसा
साल 2020 में बड़खल फ्लाईओवर पर स्कूल के बच्चों को छोड़कर लौट रही एक स्कूल बस में अचानक आग लग गई। जिस समय बस में आग लगी उस वक्त चालक और हेल्पर बस में मौजूद थे। दोनों ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को सड़क किनारे लगाया और बस से निकलकर अपनी जान बचाई। वहीं हादसे का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

सुरक्षा उपकरण नहीं होने पर 167 स्कूली बसों के चालान
फरीदाबाद पुलिस ने सुरक्षित वाहन पॉलिसी के तहत सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने पर 10 अगस्त को 167 स्कूल की बसों में छात्रों को ले जा रहे वाहन चालकों के चालान काटे गए। इसके अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 1739 वाहन चालकों के चालान भी काटे गए हैं और उनको सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया है।

इन बातों का रखें खास ध्यान
1. स्कूल बस पीले रंग के पेट की हुई हो जिस पर खिड़की से 178 मिलीमीटर नीचे 254 मिलीमीटर की गहरे नीले रंग की पट्टी हो।
2. बस के आगे सफेद, पीछे लाल और साइड में पीली रिफ्लेक्टिव टेप लगी हो जिसकी चौड़ाई कम से कम 50 मिलीमीटर हो।
3. बस की स्पीड शहर के किसी भी एरिया में 50 किलोमीटर/घंटा से अधिक न हो।
4. स्कूल के आगे व पीछे स्कूल बस लिखा हो और यदि बस बाहर से हायर की गई हो तो उस पर ,ऑन स्कूल ड्यूटी, साफ-साफ लिखा हो।
5. स्कूल बस प्रॉपर मेंटेन हो और उस पर प्रशिक्षित ड्राइवर व कंडक्टर तैनात किए गए हो।
6. बस चलाने का परमिट या परमिशन ली हुई हो।
7. बस के ड्राइवर के पास कम से कम 5 साल का अनुभव हो।
8. बस ड्राइवर का 3 बार से अधिक चालान न कटा हो और उसके 5 साल के अनुभव के दौरान वह भारतीय दंड संहिता की धारा 279, 336, 337, 338, 304 ए का अपराधी ना रहा हो।
9. यदि बस में लड़कियां सफर कर रही हो तो उसके लिए महिला कंडक्टर होनी चाहिए।
10. स्कूल या शैक्षणिक संस्थान के पास स्कूल की बाउंड्री के अंदर पार्किंग स्थान अवश्य होना चाहिए ताकि बच्चों को स्कूल के अंदर उतारा जा सके ताकि वह सड़क दुर्घटना का शिकार होने से बच सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed