फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Private room will be available in civil hospital for Rs 250, facility will start from May

Faridabad News: नागरिक अस्पताल में 250 रुपये में मिलेगा निजी रूम, मई से शुरू होगी सुविधा

Fri, 25 Apr 2025 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Private room will be available in civil hospital for Rs 250, facility will start from May
अस्पताल के द्वितीय तल में पांच कमरों में अभी मेंटिनेंस का काम होगा शुरू, मरीजों के लिए अलमारी, फ्रिज, टीवी और एसी जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी
विज्ञापन




निशांत पटेल



पलवल। सरकारी अस्पतालों में इलाज को और बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए शहर के नागरिक अस्पताल में मई महीने से सस्ते दर पर निजी रूम की सुविधा शुरू की जा रही है। यह रूम मरीजों को मात्र 250 रुपये प्रतिदिन के मामूली शुल्क पर उपलब्ध होंगे। यह पहल निश्चित रूप से गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए राहत की खबर है, जो निजी अस्पताल का खर्च वहन नहीं कर सकते, लेकिन बेहतर सुविधाएं चाहते हैं। इसमें भीड़भाड़ वाले जनरल वार्ड की तुलना में मरीज को बेहतर सुविधा मिलेगी।



मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि मई महीने से 250 रुपये प्रतिदिन की दर पर प्राइवेट रूम की सुविधा शुरू की जा सकती है। इन प्राइवेट रूम्स में मरीजों के लिए अलमारी, फ्रिज, टीवी और एसी जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। अस्पताल प्रबंधन की ओर से रूम्स की मरम्मत और मेंटिनेंस का कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा ताकि समय पर सेवाएं शुरू की जा सकें। एसएमओ डॉक्टर सुरेश कुमार बरौलिया ने बताया कि मरीज के टेस्ट सैंपल भी रूम में लिए जाएंगे और रिपोर्ट भी वहीं भेजी जाएगी। मरीज अटेंडेंट के लिए भी अलग से सुविधा होगी। अस्पताल में रूम चार्ज के अलावा कोई चार्ज नहीं होगा।
विज्ञापन


अस्पताल के द्वितीय तल में पांच निजी रूम खाली हैं। अस्पताल प्रशासन की ओर से जल्द ही इन कमरों का मेंटिनेंस और साज-सज्जा का कार्य शुरू किया जाएगा। साथ ही प्राइवेट रूम में फ्रिज, टीवी और एसी जैसी सुविधाएं दी जाएंगी, जिससे मरीजों और उनके तीमारदारों को बेहतर आराम मिल सकेगा। - डॉ. जयभगवान जाटान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed