फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Private buses indulge in colourful Holi fare hikes, with fares increasing by 30 to 300 per cent.

Faridabad News: होली पर निजी बसों की रंगीन लूट, 30 से 300 फीसदी तक बढ़ा किराया

Wed, 25 Feb 2026 11:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Private buses indulge in colourful Holi fare hikes, with fares increasing by 30 to 300 per cent.
होली पर निजी बसों की रंगीन लूट, 30 से 300 फीसदी तक बढ़ा किराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। होली के मौके पर फरीदाबाद से बिहार, राजस्थान और उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों की जेब पर निजी बस ऑपरेटर डाका डाल रहे हैं। आम दिनों के मुकाबले किराये में 30 से 300 फीसदी तक बढ़ोतरी कर दी गई है। यात्रियों का आरोप है कि ऑनलाइन पोर्टल व ऑफलाइन पर दिख रहे किराये से भी मौके पर 500 से 1000 रुपये अतिरिक्त वसूले जा रहे हैं।

फरीदाबाद से पटना का सामान्य किराया 1100 से 1400 रुपये है, जो होली पर 2800 से 4500 रुपये तक पहुंच गया है। मुजफ्फरपुर के लिए 1200 से 1500 रुपये का टिकट 3000 से 5999 रुपये तक बेचा जा रहा है। लखनऊ का किराया 600 से 800 रुपये से बढ़कर 1500 से 2500 रुपये और गोरखपुर का 800 से 1000 रुपये से बढ़कर 1800 से 3000 रुपये तक हो गया है। चंडीगढ़ रूट पर तो 350 से 500 रुपये का किराया बढ़कर 1200 से 4500 रुपये तक वसूला जा रहा है।
विज्ञापन


यात्रियों ने टिकट ब्लैक करने और ओवरलोडिंग की भी बात कही है। 40 सीट के परमिट वाली बसों में 60 से 70 सवारियां बैठाई जा रही हैं। स्लीपर केबिन और गैलरी तक में अतिरिक्त यात्री बिठाए जा रहे हैं। डबुआ कॉलोनी, बाटा रोड, ओल्ड फरीदाबाद चौक, बल्लभगढ़ बस स्टैंड, बड़कल चौक, बाटा चौक और एनएच-2 के सराय ख्वाजा व बदरपुर बॉर्डर जैसे स्थानों से निजी बसों की बोर्डिंग कराई जा रही है। यात्रियों का कहना है कि त्योहार की मजबूरी का फायदा उठाकर मनमाना किराया वसूला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
40 सीट की परमिट वाली बसों में 70 सवारियां बैठाकर यात्रियों से मनमाना किराया लिया जा रहा है। - अजय


होली पर फरीदाबाद से यूपी और बिहार जाने वालों से निजी बसों में 300 फीसदी तक ज्यादा किराया वसूला जा रहा है। - अमित
है।
ऑनलाइन दिख रहे किराये से अलग मौके पर अतिरिक्त पैसे लेकर टिकट ब्लैक किए जा रहे हैं। - चिराग
सरकारी बसों का किराया तय है लेकिन निजी बस ऑपरेटर होली पर दोगुना और तीन गुना किराया वसूल रहे हैं। - रितु
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed