फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Private agencies purchased 3,064 quintals of mustard on the first day

Faridabad News: पहले दिन निजी एजेंसी ने खरीदी 3064 क्विंटल सरसों

Sat, 28 Mar 2026 11:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Private agencies purchased 3,064 quintals of mustard on the first day
समर्थन मूल्य 6200 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक में खरीद रहे हैं निजी आढ़ती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। बल्लभगढ़ मंडी में शनिवार से सरसों की सरकारी खरीद शुरू हो चुकी है लेकिन पहले दिन सरकारी खरीद नहीं हुई है। वहीं निजी एजेंसी की ओर से अभी तक 3064 क्विंटल की खरीद की जा चुकी है।
सचिव एवं कार्यकारी अधिकारी मार्केट कमेटी बल्लभगढ़ इंद्रपाल ने बताया कि सरकारी की ओर से दोनों मंडियों में हैफेड एजेंसी को खरीद की जिम्मेवारी सौंपी गई है। सरकार ने सरसों का समर्थन मूल्य इस वर्ष 6200 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। जिले में सरसों 1100 एकड़ में बोई गई है और 677 किसानों ने मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण कराया है। उन्होंने बताया कि पहले दिन शनिवार को सरकार की ओर से सरसों की खरीद नहीं की गई है।
विज्ञापन

वहीं निजी आढ़ती की ओर से अभी तक कुल 3 हजार 64 क्विंटल सरसों की खरीद हो चुकी है। आढ़ती किसान की फसल को 6300 से लेकर 6400 रुपये प्रति क्विंटल ले रहे हैं। वहीं सरकारी रेट 6200 रुपये तय किया गया है। किसानों को निजी आढ़ती की ओर से ज्यादा पैसे मिल रहे है इसलिए वह अपनी फसल को सरकार की बजाय निजी आढ़ती को बेच रहे हैं। उनका कहना है कि किसान सरसों को पूरी तरह से सुखा कर लाएं ताकि एजेंसी खरीदने में किसी तरह की परेशानी पैदा न करे। इस बार मंडी फसल लेकर आने वाले किसानों का बायोमेट्रिक गेटपास कटेगा। किसान के फिंगर प्रिंट भी मोबाइल पर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed