फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Primary health center converted into garbage dump and private parking

Faridabad News: कूड़ा घर और निजी पार्किंग में बदला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

Wed, 05 Nov 2025 12:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Primary health center converted into garbage dump and private parking
आयुष्मान आरोग्य मंदिर में गंदगी और अव्यवस्था, टूटा गेट बना परेशानी का कारण
विज्ञापन


प्रतिदिन जांच कराने आती हैं 45 से 50 महिलाएं

गंदगी से बदहाल आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर

परिसर के अंदर वाहन खड़ा करते हैं बाहरी लोग

डॉक्टर ने कहा गंदगी के लिए आस-पास के लोग जिम्मेदार

संवाद न्यूज एजेंसी


फरीदाबाद। एसी नगर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर के बाहर और भीतर अव्यवस्था का माहौल बना हुआ है। आसपास के लोग परिसर में अपनी गाड़ियां खड़ी कर देते हैं और गेट के सामने कूड़ा फेंकते हैं, जिससे परिसर में गंदगी फैल रही है। इलाज व रूटीन के लिए यहां पर 45 से 50 गर्भवती महिलाएं रोजाना आती हैं।

आरोग्य मंदिर में इलाज के लिए आने वाली गर्भवती महिलाओं ने बताया कि यहां उन्हें नियमित जांच, दवाएं और जरूरी इंजेक्शन समय पर मिल जाते हैं। उन्होंने कहा कि आरोग्य मंदिर की स्वास्थ्य सुविधाएं और डॉक्टरों का व्यवहार संतोषजनक है।
विज्ञापन


एसी नगर की रहने वाली अनीता पिछले पांच महीने से गर्भवती हैं। वह नियमित तौर पर यहां डॉक्टर को दिखाने और परामर्श लेने आती रहती हैं। उन्होंने बताया कि यहां पर उन्हें जरूरी जांच व दवाएं मिल जाती हैं। हालांकि कभी-कभी ऐसा होता है कि कुछ दवाएं उपलब्ध नहीं होती जिसकी वजह से उन्हें बाहर से दवाएं लेनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बाटा चौक की रहने वाली कविता यादव ने बताया कि यहां के कर्मचारियों का बर्ताव काफी अच्छा है। उन्होंने कहा कि यहां परिसर के बाहर और अंदर गंदगी की समस्या बनी रहती है। गेट के सामने कूड़ा पड़े रहने से आवारा पशु गेट के सामने ही बैठे रहते हैं जिसकी वजह से आने-जाने में समस्या होती है।

आयुष्मान आरोग्य मंदिर एसी नगर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दीपक चोपड़ा ने बताया कि लोगों ने आरोग्य मंदिर के परिसर को पब्लिक पार्किंग बना दिया है। उन्होंने कहा कि मंदिर का मुख्य गेट टूटा हुआ है, जिससे इसे बंद नहीं किया जा सकता। इस कारण कोई भी व्यक्ति आसानी से अंदर वाहन खड़ा कर देता है। डॉ. चोपड़ा ने बताया कि इन समस्याओं की शिकायत फरीदाबाद नगर निगम के कमिश्नर से की जा चुकी है और उन्होंने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया है।



बावजूद इसके, परिसर की गंदगी और टूटा गेट व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। स्वास्थ्यकर्मी चाहते हैं कि नगर निगम जल्द सफाई और गेट की मरम्मत कराए ताकि परिसर में स्वच्छता और अनुशासन बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed